पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, चिटफंड कंपनी का संचालक सुब्रतो बिलासपुर से गिरफ्तार, आरोपी के पास 11 वाहन और 3 हाइवा
Chit fund company operator Subrato arrested in Bilaspur for swindling crores by promising to double money; 11 vehicles and 3 Hyva trucks seized from the accused.
मनेंद्रगढ़ : मनेंद्रगढ़ जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान सुब्रतो घोषाल के रूप में हुई है, जिसने ‘सुब्रतो लॉजिस्टिक्स’ नाम से कंपनी बनाकर लोगों से निवेश कराया और बाद में रकम हड़प ली.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने लोगों को कम समय में निवेश की रकम दोगुनी करने का झांसा देकर बड़ी तादाद में लोगों से पैसे जमा कराया. शुरुआती जांच में सिर्फ चिरमिरी क्षेत्र में ही करीब 72 लाख रुपये की ठगी सामने आई है. जबकि पूरे मामले में 2 से 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी होने की आशंका जताई जा रही है.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम से आरोपी ने कई वाहन खरीदे थे. अब तक 11 वाहनों और 3 हाइवा की जानकारी सामने आई है. इनमें से एक कार पुलिस ने जब्त कर ली है. साथ ही आरोपी से जुड़े 11 बैंक खातों की जांच की जा रही है. ताकि ठगी की पूरी रकम और उसके लेन-देन का पता लगाया जा सके.
चिरमिरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालर में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. अगर जांच में नए तथ्य सामने आते हैं तो कार्रवाई का दायरा और बढ़ाया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



