वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर ठगी, फॉर्च्यूनर कार के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी, रकम वापस मांगने पर दिया फर्जी चेक. आरोपी विवेक गिरफ्तार

Fraud involving vehicle sales: ₹20 lakh swindled in a deal for a Fortuner car; a fake cheque was issued when the money was demanded back. Accused Vivek has been arrested.

वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर ठगी, फॉर्च्यूनर कार के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी, रकम वापस मांगने पर दिया फर्जी चेक. आरोपी विवेक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : फार्च्यूनर कार की खरीदी-बिक्री और गिरवी रखने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने कार को गिरवी रखने का सौदा करने के बाद उसे किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया और रकम वापस मांगने पर फर्जी चेक देकर गुमराह किया. चेक बाउंस होने के बाद मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने साइबर तकनीक और मोबाइल लोकेशन के आधार पर फरार आरोपी ग्राम करनौद निवासी विवेक डड़सेना को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के सर्वमंगला नगर दुरपा निवासी चंद्रप्रकाश जायसवाल ने थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई कि 21 अक्टूबर 2024 को ग्राम करनौद थाना बिर्रा निवासी विवेक डडसेना से फांर्च्यूनर कार नम्बर CG11 BN 1748 को गिरवी रखने या खरीदने के लिए 20 लाख रुपये में सौदा हुआ था. सौदा होने के बाद विवेक डडसेना ने उक्त वाहन को किसी दुसरे व्यक्ति को बेच दिया. जब चंद्रप्रकाश जायसवाल ने अपनी रकम वापस मांगी तो विवेक ने उसे चेक दे दिया. रकम के भुगतान के लिए जब चेक को बैंक में लगाया तब चेक बाउंस हो गया. इसके बाद चंद्रप्रकाश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत के आधार पर थाना चांपा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस जांच के दौरान आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था. पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश में चांपा पुलिस ने साइबर तकनीक और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की.
पुलिस टीम ने 19 जून को विवेक डडसेना को उसके निवास से हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने उसके कब्जे से चेकबुक और मोबाइल फोन जब्त किया है.
आरोपी
विवेक डडसेना पिता लक्ष्मीप्रसाद डडसेना ग्राम करनौद (थाना बिर्रा)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t