किसान से रिश्वत लेने और झूठे केस में फ़साने के मामले में आरक्षक बलराम विश्वकर्मा सस्पेंड, थाना प्रभारी उमेश साहू के खिलाफ जांच का आदेश
Constable Balram Vishwakarma suspended for taking bribe from a farmer and implicating him in a false case, investigation ordered against police station in-charge Umesh Sahu
बिलासपुर/बिल्हा : बिलासपुर जिले के चीचिरदा निवासी किसान रवि प्रकाश कौशिक ने बिल्हा थाना प्रभारी उमेश साहू और आरक्षक बलराम विश्वकर्मा के खिलाफ रिश्वत मांगने, गाली-गलौज और झूठा केस दर्ज करने की गंभीर शिकायत आईजी संजीव शुक्ला और पुलिस कप्तान रजनेश सिंह से की.
पूरा मामला ग्राम केसला के किसान रवि प्रकाश कौशिक से जुड़ा है. जिसने आरोप लगाया है कि खेत में दवा छिड़कते समय पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली. जब वह थाने पहुंचा तो टीआई ने उसकी बात अनसुनी कर दी और 20 हजार की रिश्वत मांगी। किसान ने बताया कि जब वह पैसे नहीं दे सका तो आरक्षक बलराम विश्वकर्मा ने उसे च्वाइस सेंटर ले जाकर जबरन खाते से 10 हजार रुपये निकलवाए और बाद में उस पर झूठा जुआ एक्ट का केस दर्ज कर दिया गया.
पुलिस कप्तान ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक बलराम विश्वकर्मा को तत्काल सस्पेंड कर दिया। साथ ही पुरे मामले समेत थाना प्रभारी उमेश साहू के खिलाफ जांच का आदेश भी दिया है,
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि शिकायत बेहद गंभीर है और प्रथम दृष्टया तथ्यों को देखते हुए आरक्षक बलराम विश्वकर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है. थाना प्रभारी उमेश साहू समेत मामले में शामिल सभी लोगों की जांच होगी। रिपोर्ट के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी,
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



