छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद, पेट्रोल पंप के मालिक से लूट, बदमाशों ने गाड़ी को मारी टक्कर, फिर मारपीट कर छीने पैसे, FIR दर्ज

Criminals are in high spirits in Chhattisgarh, petrol pump owner robbed, miscreants hit his car, then robbed him and snatched money, FIR registered

छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद, पेट्रोल पंप के मालिक से लूट, बदमाशों ने गाड़ी को मारी टक्कर, फिर मारपीट कर छीने पैसे, FIR दर्ज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. ताजा मामला माना थाना क्षेत्र का है. जहां पेट्रोल पंप संचालक के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है. बदमाशों ने पहले कारोबारी की कार को टक्कर मारी और फिर मारपीट कर 76 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक SN फ्यूल्स के संचालक हरीश अग्रवाल देर रात अपने काम से लौट रहे थे. इसी दौरान रायपुर के कौशल्या विहार गेट के सामने दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी. जैसे ही हरीश अग्रवाल कार से बाहर आए. बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और 76 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए.
वारदात के बाद कारोबारी ने माना थाने में शिकायत दर्ज कराई और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है और बदमाशों की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI