नवविवाहिता की मौत या हत्या? गले के निशान और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की कोशिश, फैली सनसनी, मायके पक्ष ने उठाए सवाल, जांच में जुटी पुलिस
Death or murder? A mark on the neck and a hasty funeral attempt sparked a sensation, the bride's family raised questions, and the police are investigating.
सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ापाली में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ापाली निवासी रोहित यादव की पत्नी नीतू यादव की 4 मार्च की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई. नीतू का मायका पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम तुपकधार कठली में है. बताया जा रहा है कि नीतू के पिता बीसी केशन यादव ने मई 2024 में अपनी बेटी की शादी रोहित यादव से की थी.
मृतका के परिजनों का आरोप है कि घटना की खबर उन्हें देर से दी गई और जब वे गाड़ापाली पहुंचे तो उनकी बेटी कमरे में मृत हालत में मिली. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही थी और उन्हें बेटी का चेहरा तक देखने से रोका गया.
गले में निशान देखने के बाद मायके पक्ष का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को खबर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



