धमतरी पुलिस को मिली कामयाबी, वर्ष 2019 के नाबालिग अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी दयालु को किया गिरफ्तार, अलीगढ़ से लड़की सकुशल बरामद
Dhamtari Police have achieved a breakthrough by arresting the accused, Dayalu, in a 2019 case involving the abduction and rape of a minor; the girl has been safely recovered from Aligarh.
धमतरी : नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के वर्ष 2019 के मामले में धमतरी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया. वहीं पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से पीड़िता को सकुशल बरामद किया. पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 में नाबालिग बालिका के लापता होने पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में गुम इंसान दर्ज कर अपराध क्रमांक 71/2019, वर्तमान अपराध क्रमांक 74/2019 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 363 में मामला दर्ज किया गया था. मामले की जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी सबूतों और मुखबिर से मिली खबर के आधार पर पीड़िता के उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में होने की जानकारी मिली.
खबर के आधार पर पुलिस टीम ने अलीगढ़ पहुंचकर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया. पीड़िता के बयान और जांच में सामने आए सबूतों के आधार पर आरोपी दीपक कुमार उर्फ दयालु 33 साल निवासी ग्राम बुढ़ाँसी, थाना हरदुआगंज, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) पर शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण करने के आरोप सामने आए. इसके बाद मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 376(2)(i)(n) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 जोड़ी गईं.
रायपुर में मिला आरोपी, अदालत ने भेजा जेल
पीड़िता से संबंधित जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की और उसे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आरोपी को विशेष न्यायालय (FTC), धमतरी के समक्ष पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक होरसत में जेल भेजने का आदेश हुआ.
इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली की सहायक उपनिरीक्षक पुष्पा पांडेय, आरक्षक गजेन्द्र टंडन और महिला आरक्षक मीनाक्षी साहू की अहम भूमिका रही.
आरोपी
दीपक कुमार उर्फ दयालु 33 साल निवासी ग्राम बुढ़ाँसी, थाना हरदुआगंज, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



