नौकरी छूटने के बाद आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पिता से फोन पर रोते हुए की आखिरी बात, परिवार में पसरा मातम

Distressed by financial hardship after losing his job, a young man died by hanging himself; he had a tearful final conversation with his father over the phone, and the family is plunged into grief.

नौकरी छूटने के बाद आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पिता से फोन पर रोते हुए की आखिरी बात, परिवार में पसरा मातम

कोरबा : सीएसईबी चौकी क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है. बरपाली निवासी रोहन उर्फ अमन श्रीवास का शव टीपी नगर स्थित किराए के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला. घटना की खबर मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक रोहन उर्फ अमन श्रीवास टीपी नगर के पास किराए के कमरे में रहकर Trendz Studio Salon में काम करता था. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि गुरुवार रात करीब 9 बजे उसकी अपने पिता से फोन पर बातचीत हुई थी.
बताया जा रहा है कि इसके बाद देर रात करीब 2:30 बजे उसने दोबारा अपने पिता को फोन किया. इस दौरान वह काफी भावुक था और बातचीत करते हुए रो रहा था. इसके कुछ समय बाद उसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला.
घटना की खबर मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है. कमरे से मिले सबूतों और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?