रथयात्रा के दिन NH-130C पर सड़क हादसा, बाइक और साइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर, व्यापारी घायल, इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

Road accident on NH-130C on the day of Rath Yatra: Head-on collision between a motorcycle and a bicycle; a businessman was injured and is undergoing treatment; police are investigating.

रथयात्रा के दिन NH-130C पर सड़क हादसा, बाइक और साइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर, व्यापारी घायल, इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिला के देवभोग क्षेत्र में शुक्रवार को रथयात्रा पर्व के दौरान एक सड़क हादसा हो गया. गोहरापदर और ध्रुवागुड़ी के बीच मदांगमुंडा के पास NH-130C पर बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक बलू साहू उम्र करीब 50 साल नगरी क्षेत्र से अपने कारोबार के सिलसिले में गोहरापदर सामान खरीदने आ रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही साइकिल से उनकी बाइक की टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार बलू साहू घायल हो गया. जबकि साइकिल सवार सुरक्षित बताया जा रहा है.
घटना की खबर मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक सहायता देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवभोग पहुंचाया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है.
बीएमओ प्रकाश साहू ने बताया कि घायल के आंख के ऊपर गंभीर चोट लगी है और पैर में फ्रैक्चर की आशंका है. प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यक जांच की जा रही है. जिसके बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.
आज रथयात्रा पर्व होने की वजह से क्षेत्र में श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही. ऐसे में NH-130C पर भी लगातार यातायात बना रहा. इसी बीच यह हादसा हो गया. हालांकि हादसे की वजह जांच के बाद ही साफ हो सकेगी.
लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे
स्थानीय लोगों का कहना है कि NH-130C पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की जरुरत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?