विजय राजपूत के खिलाफ जिला बदर की अनुशंसा, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले विवादित युवक पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
District banishment recommended against Vijay Rajput, police take major action against controversial youth who hurt religious sentiments
रायगढ़ : सतनामी समाज के आराध्य गुरु संत श्री गुरु घासीदास जी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले विवादित युवक विजय राजपूत के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है. विजय राजपूत को जिला बदर कर दिया गया है.
कुछ दिन पहले विजय राजपूत ने सोशल मीडिया पर संत श्री गुरु घासीदास जी के प्रति अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद समाज में तीव्र आक्रोश फैल गया था. लगातार विरोध और शिकायतों के बाद रायगढ़ पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए यह कार्रवाई की है. यह कदम कानून व्यवस्था बनाए रखने और धार्मिक भावनाओं के सम्मान की दिशा में एक बड़ा फैसला माना जा रहा है.
आरोपी के इस बयान से सतनामी समाज में भारी आक्रोश फैल गया था. जिसके बाद समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया. आरोपी विजय राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिनमें जमीन की अवैध खरीदी-बिक्री के आरोप भी शामिल हैं. इन तथ्यों के आधार पर पुलिस विभाग ने जिला बदर की अनुशंसा तैयार कर प्रशासन को भेज दिया. वर्तमान में आरोपी जेल में है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच कर प्रशासनिक कार्रवाई के लिए जरुरी दस्तावेज तैयार किए जा चुके हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



