जिला बदर बदमाश ने धमतरी में मचाया उपद्रव, वाहनों में तोड़फोड़, वीडियो वायरल के बाद रायपुर से मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार

District banned miscreant created ruckus in Dhamtari, vandalized vehicles, 5 arrested including main accused from Raipur after video went viral

जिला बदर बदमाश ने धमतरी में मचाया उपद्रव, वाहनों में तोड़फोड़, वीडियो वायरल के बाद रायपुर से मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार

धमतरी : जिला बदर किए गए कुख्यात निगरानी बदमाश साहिल गौली उर्फ मुंडुल को रायपुर से गिरफ्तार कर धमतरी पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई का परिचय दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सार्वजनिक स्थान पर साहिल अपने साथियों के साथ वाहनों में तोड़फोड़ करते, गाली-गलौज करते और दहशत फैलाते हुए नजर आया था.
धमतरी पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम गठित की. जिसने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की खबर के आधार पर रायपुर के गोकुल नगर में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी साहिल गौली को दबोच लिया। पूछताछ में पाया गया कि आरोपी बिना किसी अनुमति के धमतरी में दाखिल हुआ था. जो स्पष्ट रुप से जिला बदर आदेश का उल्लंघन है. 
धमतरी पुलिस द्वारा धमतरी जिले में जिला बदर एवं निगरानी, गुंडा बदमाशों पर सतत् निगरानी एवं प्रभावी कार्यवाही जारी है. इसी कड़ी में विमल टॉकीज धमतरी के पास सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज कर वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें मुख्य आरोपी साहिल गौली उर्फ मुंडुल अपने अन्य साथियों के साथ उपद्रव करता दिखाई दे रहा था. उक्त आरोपी को पूर्व में 9 अप्रेल 2025 को जिला दंडाधिकारी धमतरी द्वारा एक साल के लिए जिला बदर किया गया था.
वायरल वीडियो के आधार पर थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर गोकुल नगर रायपुर में घेराबंदी कर आरोपी साहिल गौली उर्फ मुंडुल को हिरासत में लिया गया.
 पूछताछ पर उसके पास धमतरी या रायपुर जिले में प्रवेश की वैध अनुमति नहीं पाई गई. आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में धारा 223 भारतीय न्याय संहिता एवं छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 15 के अंतर्गत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया गया. आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड में लेकर जेल भेजा गया.
 अन्य गिरफ्तार आरोपी (01) राहुल यादव, पिता कमल यादव उम्र 20 साल निवासी-गोकुल नगर, रायपुर (छ.ग.), (02) दो नाबालिग भी शामिल थे 
 एक अन्य आरोपी साहिब बेग पिता रसीद बेग उम्र 19 साल साकिन जालमपुर वार्ड धमतरी को सात दिन पहले ही थाना अर्जुनी द्वारा मोटर सायकल में स्टंट बाजी करते बस को रोकने के कोशिश करने में प्रतिबंधक धारा 170,126 एवं 135(3) BNSS के मामले में जेल भेजा गया है.
एक और आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया. इस सम्पूर्ण कार्यवाही में सायबर टीम एवं थाना सिटी कोतवाली धमतरी की सक्रिय एवं सतर्क भूमिका सराहनीय रही.
धमतरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें एवं किसी भी तरह की आपराधिक सूचना फौरन पुलिस को दें. आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी. धमतरी पुलिस-सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB