कैरेक्टर पर शक के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर पति ने पत्नी सरस्वती को उतारा मौत के घाट, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, 65 वर्षीय आरोपी जीवन गिरफ्तार

Due to suspicion about her character, the husband killed his wife Saraswati by attacking her with an axe, surrendered himself at the police station, 65-year-old accused Jeevan was arrested.

कैरेक्टर पर शक के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर पति ने पत्नी सरस्वती को उतारा मौत के घाट, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, 65 वर्षीय आरोपी जीवन गिरफ्तार

बिलासपुर/मस्तूरी : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कैरेक्टर पर शक के चलते पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मार डाला. इसके बाद आरोपी थाने पहुंचा और वारदात की जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. यह मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जीवन नोरगे उम्र 65 साल अपनी पत्नी सरस्वती नोरगे पर शक करता था कि उसका किसी और के साथ अफेयर है. मंगलवार को इस बात पर दोनों का विवाद हो गया. दोपहर करीब 2 बजे गुस्साए जीवन ने कुल्हाड़ी से हमला सरस्वती के सिर पर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटनाक्रम बताई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया.
आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस घटनास्थल पहुंची. जहां सरस्वती का शव मुंह के बल पड़ा मिला. सिर पर गंभीर चोट के निशान थे. कमरे में खून बिखरा हुआ था. वहीं पास में टूटी चूड़ियां और खून से सनी कुल्हाड़ी थी.
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और कुल्हाड़ी बरामद कर ली है. बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस आरोपी जीवन के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t