दुर्ग-भिलाई में EOW की दबिश, शराब घोटाले में फरार आरोपी विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार, रायपुर लेकर आ रही ACB
EOW raids in Durg-Bhilai, absconding accused Vijay Bhatia arrested from Delhi in liquor scam, ACB bringing him to Raipur
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आज सुबह भिलाई का नेहरू नगर इलाका पुलिस की हलचल से गूंज उठा. शराब कारोबारी विजय भाटिया के घर ACB-EOW की टीम ने तड़के 6 बजे दबिश दी. टीम में महिला अफसर समेत कुल 7 अधिकारी मौजूद रहे.
सुबह-सुबह दो गाड़ियों में आई टीम ने घर को चारों ओर से घेर लिया और अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरु कर दी. नौकरों को काम करने की इजाजत दी गई. लेकिन उनसे भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान टीम ने घर के हर हिस्से की गहन तलाशी ली.
शराब घोटाले में फरार चल रहे विजय भाटिया को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है. टीम अब उसे फ्लाइट से लेकर रायपुर रवाना हो चुकी है. रायपुर लाने के बाद एसीबी कारोबारी से पूछताछ के लिए स्पेशल कोर्ट में व्यवसायी भाटियो को पेश करेगी और ज्यूडिशियल रिमांड लेकर घोटाले के संबंध में पूछताछ शुरू करेगी.
गौरतलब है कि भाटिया पिछले दो साल से फरार था और इससे पहले उसके घर पर ED भी छापेमारी कर चुकी है. इस शराब घोटाले की जांच में भिलाई के 5-6 और लोगों के नाम सामने आए हैं। ACB-EOW पहले भी इनके ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है. लेकिन भाटिया का दो साल तक फरार रहना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



