तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 8 साल की मासूम बच्ची की मौत, मां-बाप घायल, 3 साल में 283 लोगों ने गंवाईं जान
An 8-year-old innocent girl died after being hit by a high-speed tractor, her parents were injured, 283 people lost their lives in 3 years
रायपुर : रायपुर के सड़कों पर सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन सड़क हादसे में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. इसी बीच एक और दर्दनाक हादसा हो गया. विधानसभा इलाके में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने दोपहिया को टक्कर मार दी. इससे उसमें सवार 8 साल की बालिका की मौत हो गई. बालिका के माता-पिता बुरी तरह घायल हो गए. फिलहाल विधानसभा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम अकोली निवासी चोवाराम वर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक सवार होकर विधानसभा की तरफ आ रहे थे. इस दौरान बरौदा के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी दोपहिया को टक्कर मार दी. इससे 8 साल की बालिका दीपांशिका की मौत हो गई. चोवाराम और उनकी पत्नी भी बुरी तरह घायल हो गए. पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है.
राजधानी में बढ़ रहे सड़क हादसे, दम तोड़ रहे लोग, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
पिछले तीन साल में रायपुर जिले में कुल 1911 सड़क हादसे हुए, जिनमें 283 लोग अपनी जान गंवा बैठे और 1322 लोग घायल हुए. इस आंकड़े ने शहर में सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. 2023 में हालत और भी बदतर हो गई. 2023 में सड़क हादसों की तादाद बढ़कर 1961 हो गई. 2023 में हादसों में मरने वालों की तादाद बढ़कर 507 हो गई और 1440 लोग घायल हुए. यह वर्ष 2022 से कहीं ज्यादा है.
प्रशासन के कदम साबित हो रहे नाकाफी
2024 में हालात और बिगड़ गए. सड़क हादसों के कुल 2079 मामले सामने आए. जिनमें 594 लोगों की मौत हुई और 1495 लोग घायल हुए. यह आंकड़ा इस बात को साबित करता है कि हादसों में न सिर्फ इजाफा हुआ है. बल्कि मृतकों की तादाद भी कई गुना बढ़ी है. प्रशासन ने सड़क हादसों पर काबू पाने के लिए कुछ ठोस कदम उठाए हैं. लेकिन ये कदम प्रभावी साबित नहीं हो रहे हैं. नाकाफी लग रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
| वर्ष | कुल दुर्घटनाएं | मौतें | घायल |
|---|---|---|---|
| 2021 | 1911 | 283 | 1322 |
| 2022 | 1961 | 507 | 1440 |
| 2023 | 2079 | 594 | 1495 |
जज



