जाली दस्तावेजो के सहारे ​2007 से बने हुए 8 सरकारी शिक्षकों पर गिरी गाज, 18 साल बाद 8 शिक्षाकर्मी बर्खास्त, फर्जी भर्ती वालों में हड़कंप

Eight government teachers, employed since 2007, have been punished for forged documents. Eight teachers have been dismissed after 18 years, and those recruited for fraudulent purposes are in a state of panic.

जाली दस्तावेजो के सहारे ​2007 से बने हुए 8 सरकारी शिक्षकों पर गिरी गाज, 18 साल बाद 8 शिक्षाकर्मी बर्खास्त, फर्जी भर्ती वालों में हड़कंप

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सरकारी नौकरी में फर्जी दस्तावेज़ का बड़ा मामला सामने आया है, जहां मगरलोड जनपद के 8 शिक्षकों को 18 साल बाद सेवा से हटा दिया गया. शिक्षा संचालनालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई के बाद फर्जी कागजात के सहारे नौकरी पाने वालों में अफरा-तफरी मच गई है.
​धमतरी जिले के मगरलोड जनपद क्षेत्र में साल 2007 में हुई शिक्षाकर्मी भर्ती में 8 लोगों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज़ लगाकर नियुक्ति हासिल की थी. इन सभी ने शिक्षाकर्मी के रुप में जॉइन करने के बाद करीब 18 साल तक सेवा दी और इस दौरान प्रमोशन लेकर प्रधान पाठक (हेडमास्टर) जैसे पदों तक पहुंच गए.
शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज़ों की प्रतियां सूचना के अधिकार (RTI) के तहत निकलवाई गईं. तब कई गड़बड़ियां सामने आईं. जांच में सामने आया कि ज्यादातर भर्ती संदिग्ध और फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर की गई थी. जिसके बाद शिक्षा विभाग ने लंबी जांच प्रक्रिया शुरु की.
​सालों चली जांच के बाद छत्तीसगढ़ शिक्षा संचालनालय ने सभी 8 शिक्षकों की सेवाएं खत्म करने का आदेश जारी कर दिया. आदेश के लागू होते ही संबंधित शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई पूरी कर दी गई. जिससे स्थानीय शिक्षा महकमे में भी चर्चा तेज हो गई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक फर्जी भर्ती के मामलों की लिस्ट काफी लंबी है. ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में और नामों पर भी कार्रवाई हो सकती है. वर्तमान कार्रवाई के बाद उन लोगों में भी बेचैनी बढ़ गई है. जिन्होंने शक के घेरे वाले दस्तावेज़ों के सहारे शिक्षाकर्मी या अन्य पदों पर नियुक्ति ली है.
इन सभी को किया गया बर्खास्त:
लखनलाल साहू, शासकीय प्राथमिक शाला विश्रामपुर, धमतरी (पूर्व से निलंबित)
ईश्वरी निर्मलकर, शासकीय प्राथमिक शाला सोनारिनदैहान, मगरलोड
मंजू खुंटेर, शासकीय प्राथमिक शाला भरदा, मगरलोड
युकेश, शासकीय प्राथमिक शाला भाटापारा दुधवारा, मगरलोड
लता साहू, शासकीय प्राथमिक शाला खिसोरा, मगरलोड
हेमंत कुमार साहू, शासकीय प्राथमिक शाला, मगरलोड
पूनम सोनवानी, शासकीय प्राथमिक शाला थानापारा, नगरी
हरिशंकर साहू, शासकीय प्राथमिक शाला चटर्रीबहरा, नगरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t