पुलिस की नौकरी के नाम पर काॅलेज प्रोफेसर समेत और कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 8 लोगों ने किया 11 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 फरार

Eight people, including a college professor and a computer operator, defrauded a man of ₹11 lakh in the name of a police job. Two arrested, six absconding.

पुलिस की नौकरी के नाम पर काॅलेज प्रोफेसर समेत और कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 8 लोगों ने किया 11 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 फरार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर 11 लाख ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है. इस मामले में कुल आठ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज किया गया है. पीड़ित युवक राहुल अलेन किंडो (60) का भतीजा है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना चक्रधरनगर में अलेन किड़ो, निवासी छोटे अतरमुड़ा, रायगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके भतीजे राहुल किड़ो को छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपियों ने लाखों रुपये की ठगी की है.
रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरा सिदार निवासी कांटाहरदी थाना कोतरारोड ने पहले 50 हजार रुपये की मांग की. जिसमें 30 हजार रुपये दिए गए. बाद में संजू यादव निवासी छोटे अतरमुड़ा ने 20 हजार रुपये लिए और बताया कि पैसा रायपुर निवासी विकास सिदार को देना है. जो नौकरी लगवाने में मदद करेगा. इसके बाद अलेन किड़ो ने विकास सिदार सहित अन्य व्यक्तियों अमन यादव, सेवक चौहान, मूलचंद कावर, एस.के. सिंह और गुप्ता के खातों में भी रकम भेजी. कुल मिलाकर 11 लाख 30 हजार रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर वसूल लिए गए.
जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित परिवार को झूठे दस्तावेज और फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर भरोसा दिलाया था. चक्रधरनगर पुलिस ने मुख्य आरोपियों उत्तरा सिदार और संजू यादव को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया है. वहीं, अन्य छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है.
गिरफ्तार आरोपी
कंप्यूटर ऑपरेटर संजू यादव
डिग्री काॅलेज के हिंदी के प्रोफेसर उत्तरा सिदार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t