छत्तीसगढ़ में पकड़ाया फर्जी BSF जवान, कार में पुलिस लिखा और नकली ID दिखाकर दिखा रहा रौब, चेकिंग में खुली पोल, डिजायर जब्त

Fake BSF jawan arrested in Chhattisgarh, showing off fake ID with 'Police' written on his car; exposed during checking, Desire seized

छत्तीसगढ़ में पकड़ाया फर्जी BSF जवान, कार में पुलिस लिखा और नकली ID दिखाकर दिखा रहा रौब, चेकिंग में खुली पोल, डिजायर जब्त

दुर्ग : पुलिस ने एक फर्जी BSF जवान को पकड़ा है. आरोपी सिमरनजीत सिंह उम्र 31 साल पंजाब का रहने वाला है. वह दुर्ग में किराए के मकान से रह रहा था. उसने अपना खुद का फर्जी पहचान पत्र बनवाया और अपनी कार में पुलिस लिखवाया.  मामला मोहन नगर क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 20 दिसंबर को ग्रीन चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने फर्जी BSF को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से बीएसएफ का फर्जी पहचान पत्र भी मिला है. आरोपी एक सफेद रंग की डिजायर कार में घूम रहा था. जिसके सामने अंग्रेजी में पुलिस लिखा हुआ था. वह खुद का बीएसएफ का जवान बताता था. पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
मोहन नगर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अपनी पेट्रोलिंग टीम के साथ ग्रीन चौक दुर्ग में आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान पेट्रोलिंग स्टाफ ने सिंधिया नगर दुर्ग की तरफ से आ रही डिजायर कार नम्बर CG 07 CR 9095) को रोककर जांच की.
वाहन चालक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम सिमरनजीत सिंह उम्र 31 साल निवासी सुंदरनगर मीराकोट चौक एयरपोर्ट रोड, थाना कम्बोज, जिला अमृतसर (पंजाब) बताया. वर्तमान में वह सिंधिया नगर स्थित सेंगर हाउस, दुर्ग में किराये के मकान में रहना बताया. आरोपी ने खुद को बीएसएफ में पदस्थ होना बताया और पुलिस को एक बीएसएफ का आईडी कार्ड दिखाया.
आरोपी वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है. मामले की खबर संबंधित मजिस्ट्रेट को भेज दी गई है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी कब से फर्जी पहचान के सहारे घूम रहा था और कहीं उसने किसी अन्य वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t