जिंदा महिला को मृत बता कर रोक दी गई महतारी वंदन योजना की राशि, दयावती ने लगाई दया की पुकार, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

The amount of Mahtari Vandan Yojana was stopped by declaring a living woman as dead, Dayavati pleaded for mercy, demanded action against the culprits

जिंदा महिला को मृत बता कर रोक दी गई महतारी वंदन योजना की राशि, दयावती ने लगाई दया की पुकार, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

बेमेतरा : प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना में बड़ी लापरवाही सामने आई है. महतारी वंदन योजना की हितग्राही जीवित महिला को मृत घोषित कर महतारी वंदन योजना की राशि रोक दी गई है. यह पूरा मामला बेमेतरा नगर पालिका वार्ड क्रमांक 14 का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बेमेतरा नगर पालिका वार्ड क्रमांक 14 में पात्र हितग्राही महिला दयावती साहू को महतारी वंदन योजना के तहत 10 महीने से राशि मिल रही थी. जुलाई महीने में जब महतारी वंदन योजना के 1000 रुपये नहीं आए तो महिला ने विभाग में पता किया. जहां से उसे जानकारी मिली कि उसे मृत घोषित कर दिया गया है. जिसके बाद महिला महतारी वंदन की राशि के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रही है. महिला ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है. वहीं वार्ड पार्षद जनप्रतिनिधियों ने भी इस मामले के सामने आने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है.
बेमेतरा शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुमन गोस्वामी ने कहा "छत्तीसगढ़ सरकार जिस योजना को लेकर प्रदेश में महिमा मंडन का काम कर रही है. सबसे बुरी हालत उसी योजना की है. बेमेतरा में जीवित महिला को मृत बताकर राशि रोक दिया गया है. महिला जीवित हूं बताने दर दर भटक रही है." कांग्रेस नेता ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
बेमेतरा नगर पालिका के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि इस बारे में महिला एवं बाल विकास विभाग के संबंधित अधिकारी कर्मचारी की लापरवाही है. इसकी जांच होनी चाहिए.
इस मामले में बेमेतरा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि संबंधित क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की गलती से ऐसा हुआ है. इसके लिए अनुशंसा पत्र राज्य शासन को भेजा जा रहा है. इसके बाद महिला को राशि मिलनी शुरु हो जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB