बुलडोजर कार्रवाई के बाद रायपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ा बुजुर्ग, दी सुसाइड की धमकी, बोला-घर तोड़ दिया-अब कहां जाएं, मचा हडकंप, उतारने जुटे अधिकारी
Following the bulldozer raid, an elderly man climbed a mobile tower in Raipur, threatening suicide. He said, "My house has been demolished, where will I go now?" A commotion ensued, and officials scrambled to remove him.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरागांव में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब अतिक्रमण हटाओ अभियान से नाराज एक बुजुर्ग ग्रामीण मोबाइल टावर पर चढ़ गया. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और प्रशासनिक अमले में अफरा-तफरी मच गई.
मिली जानकारी के मुताबिककुछ दिन पहले राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उसके मकान पर बुलडोजर चला दिया था. पीड़ित बुजुर्ग ईयाराम साहू उर्फ कालिया उम्र 68 साल के परिवार का आरोप है कि वे साल से उसी मकान में रह रहे थे और अचानक उसे अतिक्रमण बताकर तोड़ दिया गया. मकान टूटने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है. इसी नाराजगी और मानसिक पीड़ा के चलते ईयाराम साहू सोमवार को गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहीं से प्रशासन के खिलाफ विरोध जताने लगा.
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. टावर के नीचे सुरक्षा घेरा बनाया गया और बुजुर्ग को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी गई. काफी देर तक अधिकारी समझाइश देते रहे. मौके पर मौजूद ग्रामीण भी लगातार उसे नीचे उतरने की अपील करते रहे.
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल है. बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर जुट गए. कई लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए और प्रभावित परिवार को राहत देने की मांग की.
दरअसल हाल के दिनों में रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज हुआ है. प्रशासन का दावा है कि सरकारी जमीन और सार्वजनिक स्थलों से अवैध कब्जे हटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है. लेकिन कई मामलों में प्रभावित परिवार वर्षों से निवास करने का हवाला देते हुए खुद को बेघर किए जाने का आरोप लगा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



