यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्र की मौत, मचा हड़कंप, छात्रा और बॉयफ्रेंड ने भिलाई में सरेंडर, हादसा, हत्या या फिर कुछ और?, जांच में जुटी पुलिस
Foreign student dies at university, sparks uproar; student and boyfriend surrender in Bhilai; accident, murder, or something else? Police investigating
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से गिरने से एक नाइजीरियन छात्र सैम की मौत हो गई. मृतक छात्र एमबीए सेकेंड ईयर का छात्र था. ये पूरा मामला रायपुर के मंदिर हरसौद थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 दिसंबर को यूनिवर्सिटी परिसर में सैम का एक विदेशी छात्रा से विवाद हुआ था. आरोप है कि सैम छात्रा के साथ कथित रुप से छेड़छाड़ कर रहा था. इसी दौरान छात्रा का बॉयफ्रेंड वहां पहुंच गया. बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड को देखते ही सैम वहां से भागने की कोशिश करने लगा और बिल्डिंग से नीचे उतरने का प्रयास किया. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद नाइजीरियन छात्रा और उसका बॉयफ्रेंड मौके से भाग निकले थे. लेकिन दोनों ने भिलाई थाने में जाकर सरेंडर किया है. मंदिर हसौद थाना पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है. मामले में अन्य आरोपी फरार है. पुलिस जिसकी तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



