स्कूल खुलते ही पहले दिन भीषण गर्मी के चलते प्रार्थना सभा के दौरान बेहोश होकर गिरा छात्र, मचा हडकम्प, अस्पताल में भर्ती, अभिभावकों ने की अपील
On the very first day of school reopening, a student fainted and collapsed during the morning assembly due to the scorching heat; meanwhile, with a ratio of 99 students to a single teacher, angry villagers locked up the school.
दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला में भीषण गर्मी और उमस ने आज ही खुली स्कूल में बच्चों की सेहत पर असर डालना शुरु कर दिया है. आज सुबह एक स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान एक छात्र अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया. इस घटना के बाद स्कूल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और चिंता का माहौल बन गया. यह मामला यह दुर्ग जिले के जेआरडी स्कूल में आज सुबह का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 16 जून की सुबह जेआरडी स्कूल के सभी छात्र सुबह की प्रार्थना सभा में शामिल थे. इसी दौरान तेज गर्मी और ज्यादा उमस की वजह से एक छात्र को अचानक जोरदार चक्कर आया और वह वहीं जमीन पर गिर गया.
छात्र को गिरता देख वहां मौजूद शिक्षकों और स्कूल स्टाफ ने छात्र को प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की. स्कूल प्रबंधन ने जिला अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. मामले की खबर मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने अस्पताल पहुंचकर छात्र के स्वास्थ्य का हाल जाना. फिलहाल छात्र की स्थिति स्थिर बनी हुई है.
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तापमान काफी बढ़ गया है और भारी उमस के कारण ऐसी घटनाओं की आशंका बढ़ गई है. इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने अन्य छात्रों को भी सावधानी बरतने और गर्मी से बचाव के निर्देश दिए हैं.
वहीं, चिंतित अभिभावकों ने भी प्रशासन और स्कूलों से अपील किया है कि गर्मी के इस मौसम में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं. प्रशासन की तरफ से भी स्कूलों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे प्रार्थना सभा या अन्य बाहरी गतिविधियों के दौरान बच्चों को धूप और गर्मी से बचाने के उपाय करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



