छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद इमरान को छग के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं
Former Chief Minister of Chhattisgarh Bhupesh Baghel congratulated the newly elected President of Chhattisgarh State Haj Committee Mohammad Imran
अकलतरा : छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद इमरान, पूर्व अध्यक्ष असलम खान, पूर्व आर.डी.ए. उपाध्यक्ष शिव सिंह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर सौजन्य भेट कर आशीर्वाद ग्रहण कर चुनाव से अवगत कराया. बघेल ने छत्तीसगढ़ के हाजियों एवं मुस्लिम समाज के हित में बेहतर काम करने के लिए अपेक्षा व्यक्त की.
इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद इमरान ने कहा कि मेरी प्राथमिकता हज यात्रा से संबंधित सुविधाएं बेहतर बनाना और पूर्व में जो हज यात्री यात्रा कर वापस आए हैं. उनसे बातचीत कर अनुभव जानना है. इसके आधार पर जो कमियां हैं. उनमें सुधार का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हज यात्रा का कोटा बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री से वार्ता कर आने वाले आवेदनों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्राथमिकता दिए जाने का अनुरोध किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद मोहम्मद इमरान निर्वाचित अध्यक्ष बन गये हैं. जिसमें पूर्व में आम सहमति से ही अध्यक्ष बनते रहे हैं. पहली बार निर्वाचन की प्रक्रिया अपनाई गई. बता दे कि राज्य के प्रथम अध्यक्ष बदरुद्दीन कुरैशी, दूसरे अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज, तीसरी अध्यक्ष सैफुद्दीन, चौथे अध्यक्ष असलम खान और पांचवें अध्यक्ष मोहम्मद इमरान बने हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



