मामी से पड़ोसी भांजे का अफेयर, सेक्स करते देखा तो जंगल में मारकर जला डाला!, धोखे से बुलाकर कत्ल की वारदात को दिया गया अंजाम
Neighbor nephew's affair with aunt, when seen having sex, killed and burnt in the jungle!, called by deceit and committed the murder
गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिले से लापता हुए विशाल सोनवानी उर्फ लगनिया सोनवानी उम्र 35 साल निवासी उरमाल का शव 4 दिन पहले अधजले हालत में ओडिशा के नुआपड़ा जिले के सीनापाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरला जंगल में मिला था. साथ ही शव के पास से बरामद उसकी बाइक भी जलकर खाक हो चुकी थी. इस मामले में पुलिस हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक लगनिया सोनवानी उम्र 35 साल अपने ससुराल ग्राम मूंगिया में रह रहा था. बीते 7 दिनों से युवक लापता था. परिजनों ने 16 मई को युवक की गुमशूदगी की शिकायत देवभोग थाने में दर्ज कराई थी.
घटना के बाद देवभोग पुलिस ने सीडीआर रिपोर्ट के आधार पर मृतक विशाल के पड़ोसी केशव नागेश(मामा)और उसकी पत्नी(मामी) को ओडिसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया था.जिसके बाद ओडिसा पुलिस के सख्त पूछताछ के बाद दोनों ने हत्या के वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली. पूरे मामले में ओडिसा खैरपदर निवासी अन्य दो आरोपीयों को भी गिरफ्तार किया गया है.
इसके साथ पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि हत्या की वारदात को अवैध संबंधों के शक के चलते अंजाम दिया गया. बता दे पूरा मामला 29 अप्रैल को एक शादी कार्यक्रम से शुरु हुआ. जो 13 मई को हत्या के रूप में जाकर थमा. आरोपी केशव के परिवार और मृतक युवक झाखरपारा बारात में गए हुए थे.
उसी रात शादी कार्यक्रम के लौटने के बाद मृतक विशाल सोनवानी नशे के हालत में अपने मामी को कमरे में अकेले पाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश किया. उसी दरमियान आरोपी मामा की घर में एंट्री हो गई. जिसके बाद दोनों को एक ही कमरे में देख आरोपी मामा को अपने पत्नी के ऊपर चरित्र पर शक हो गया.
आरोपी केशव नागेश ने उसी समय मृतक विशाल को 2 घंटे तक बेदम पिटाई किया. किसी तरह आरोपी केशव नागेश से बचकर विशाल सोनवानी उर्फ लगनिया सोनवानी फरार गया.
13 मई को केशव, उसकी पत्नी ममता और ममता के दोनों भाई ईश्वर सुनानी और सागर सुनानी, ममता के मायके पहुंच गए. वहीं से ममता ने विशाल को कॉल किया “मिलना है. एकांत में मिलने के लिए 13 मई की रात को ओडिसा खैरपदर जंगल जगह चुनी गई. शाम ढलने के बाद। विशाल बाइक से वहां पहुंचा. लेकिन उसे नहीं पता था कि वहां पहले से तीन लोग उसका इंतज़ार कर रहे हैं और हाथों में डंडे, जेब में गमछा और दिल में बदले की आग लिए.
प्लानिंग के तहत उसी रात खैरपदर के जंगल में मृतक विकास सोनवानी उर्फ लगनिया सोनवानी को चारों आरोपियों द्वारा ले जाकर पहले बेदम पिटाई किया गया फिर उसका गला घोंट कर हत्या को अंजाम देकर मृतक के बाइक और युवक को आग के हवाले कर दिया गया.
एक हफ्ते बाद 21 तारीख को ग्रामीणों के सूचना पर ओडिसा सिनापाली पुलिस ने ख़ैरपदर जंगल से शव बरामद किया. जिसके बाद देवभोग पुलिस द्वारा सीडीआर रिपोर्ट के आधार पर आरोपी केशव और उसकी पत्नी को सिनापाली पुलिस के हवाले किया गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पत्नी से नाजायज रिश्ता होने के शक के कारण घटना को अंजाम दिया गया. साथ ही गिरफ्तार किए गए आरोपियों से ओडिसा पुलिस ने घटना स्थल पर लेकर जाकर वारदात को कैसे और किस तरह अंजाम दिया गया. उसकी तपतीश शनिवार को घटना स्थल पर आरोपियों को लेकर भी पहुंची.
ओडिशा पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक पकड़े गए केशव नागेश, ममता नागेश, ईश्वर और सागर सुनानी 4 आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम देने की बात कुबूल कर लिया. साथ ही पुलिस ने गला घोंटने के लिए उपयोग किए गए टावेल को भी बरामद किया. खबर लिखे जाने तक सभी चार आरोपियों को बीएनएस की धाराओ 103,278,6(2)3(5) के तरह जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया.
थाना प्रभारी रश्मिता प्रधान ने पुष्टि की कि आगे की जांच जारी है और घटनास्थल से शराब की बोतलें, मोबाइल, जली हुई बाइक समेत कई अहम सबूत इकट्ठे किए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



