छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, शराब पार्टी से लौट रहे क्रिकेट खिलाड़ियों की अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो तालाब में पलटी, 3 की मौत
Tragic accident in Chhattisgarh: Cricket players returning from a liquor party lost control of their Scorpio and overturned into a pond, killing three.
जगदलपुर. शहर के कालीपुर इलाके में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए सीधे तालाब में जा घुसा. हादसे में स्कॉर्पियो सवार 6 युवकों में से 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि 3 की जान बचा ली गई. मृतकों की पहचान भावेश नागे, शेखर नागे और मनीष नेवर के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कालीपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित थी. मैच जीतने के बाद सभी युवक जश्न मनाने जंगल की तरफ गए. जहां उन्होंने जमकर शराब का सेवन किया. इसके बाद रात करीब 9 बजे वे मनीष को घर छोड़ने शहर की तरफ आ रहे थे. वाहन की रफ्तार करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे थी. इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कालीपुर इलाके में स्कॉर्पियो तालाब में जा गिरी.
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तालाब में उतरकर बचाव कार्य शुरु किया. स्थानीय युवकों की मदद से दो घायलों को बाहर निकाला गया. हादसे में भावेश नागे और शेखर नागे कार से बाहर नहीं निकल पाए और पानी में दम घुटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मनीष नेवर किसी तरह बाहर निकाला गया. लेकिन उसकी हालत नाजुक थी. उसे महारानी अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. खबर मिलने के बाद परपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को तालाब से बाहर निकाला.
इस हादसे में भावेश नागे, शेखर नागे और मनीष नेवार की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी. तीनों मृतक युवक 25 से 30 साल की उम्र के बताए जा रहे हैं. जबकि एक गंभीर रुप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं तीन अन्य युवक सुरक्षित हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के वजह की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



