बॉयफ्रेंड को बाइक दिलाने गर्लफ्रेंड बनी चोर, पड़ोसी के घर डाला डाका, सोने-चांदी के गहने-कैश समेत 2 लाख का माल लेकर फरार

Girlfriend became a thief to get a bike for boyfriend, robbed neighbour's house, absconded with gold and silver jewellery and cash worth Rs 2 lakh

बॉयफ्रेंड को बाइक दिलाने गर्लफ्रेंड बनी चोर, पड़ोसी के घर डाला डाका, सोने-चांदी के गहने-कैश समेत 2 लाख का माल लेकर फरार

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बॉयफ्रेंड को बाइक दिलवाने के लिए प्रेमिका चोर बन गई. सुने मकान से 95 हजारी नगदी समेत 2 लाख की चोरी का खुलासा हुआ है. पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. प्रेमी के लिए बाइक खरीदने प्रेमिका ने परिचित के घर चोरी का प्लान बनाया. पुलिस ने 48 घंटे में मामला को सुलझा लिया. यह पूरा मामला नरहरपुर थाना के अंतर्गत आने वाले हल्बा चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 अगस्त शनिवार को प्रार्थी कन्हैया पटेल चौकी हल्बा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 8 अगस्त की रात मैं डूमरपानी से बाजार में सब्जी बेचने गया था. वापस रात करीब 8 बजे घर आया तो देखा कि घर में मेरे कमरे का ताला टूटा हुआ था. घर का समान इधर-उधर बिखरा पड़ा था. कमरे के अंदर जाकर देखा तो मेरे कमरे की 2 पेटियॉ खुली हुई थी. पेटीयों में रखे नगदी रकम और 1 नग सोने का मंगल सूत्र, 1 नग सोने का मराठी माला, 1 जोड़ी सोने का कान का टॉप्स, 1 नग चॉदी का करधनी, 1 जोड़ी चांदी का पायल नहीं थी. कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 82/2025 धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उमनि. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर आई.के.ऐलिसेला के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी निरीक्षक मालिक राम केंवट के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपी चोर का पता तलाश किया गया.
तलाश के दौरान खबर मिली कि करुणा पटेल और ताम्रध्वज विश्वकर्मा उक्त घटना के समय संदिग्ध हालत में गांव में घुम रहे थे. खबर पर दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर करुणा पटेल ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि, अपने प्रेमी ताम्रध्वज विश्वकर्मा को बाइक खरीदने के लिए पैसे की जरुरत थी. तब दोनों ने मिलकर अपने परिचित के घर पर चोरी करने की स्कीम बनाई.
प्लान के मुताबिक करीबन 2 बजे प्रार्थी के घर चोरी के लिए घुसे. उस दौरान आरोपी ताम्रध्वज विश्वकर्मा बाहर से निगरानी कर रहा था. आरोपिया ने प्रार्थी के घर में रखे बसूला से कमरे का ताला तोड़ी और कमरे के अंदर गई. जहां पर कमरे में दो पेटियॉ थी. जिसे तोड़कर नगद पैसा और जेवर को चोरी कर घर से बाहर निकल गई. फिर अपने प्रेमी ताम्रध्वज विश्वकर्मा को गाड़ी खरीदने के लिए नगद रकम को दे दी. चोरी के बाद जेवर को अपने घर में ले गई. पुलिस ने चोरी की रकम 95 हजार रूपये को ताम्रध्वज विश्वकर्मा के घर से बरामद किया.
दोनों आरोपियों के जुर्म कबूलने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया. और अदालत के सामने पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में चौकी हल्बा के चौकी प्रभारी निरीक्षक मालिक राम केंवट, प्र.आर. सुकदेव ध्रुव, चन्द्रभान टेकाम एवं समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही.
सामान जब्त
01 नग सोने का मंगल सूत्र, 01 नग सोने का मराठी माला, 01 जोड़ी सोने कान का टॉप्स, 01 नग चॉदी का करधनी, 01 जोड़ी चांदी का पायल करूणा पटेल के घर से इस तरह की पूरा चोरी का सामान कीमत करीब 2 लाख रुपये
आरोपी
कुमारी करुणा पटेल पिता राजेश पटेल उम्र 22 साल जाति मरार साकिन डूमरपानी चौकी हल्बा थाना नरहरपुर
ताम्रध्वज विष्वकर्मा पिता भागवत विष्वकर्ता उम्र 24 साल जाति लोहार साकिन डूमरपानी चौकी हल्बा थाना नरहरपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB