कॉलेज से घर लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को फौरन गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A student returning home from college was raped and threatened with death. Police immediately arrested two accused and put them behind bars.
कांकेर : कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कांकेर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता छात्रा ने 8 जनवरी को थाना कांकेर में शिकायत दर्ज कराई कि वह शाम करीब 4:10 बजे कॉलेज से घर लौट रही थी. इस दौरान ग्राम पथरी जाने वाले रास्ते पर जंगलवार कॉलेज के दूसरे गेट के पास आरोपी यश साहू और उसका साथी जितेंद्र उर्फ जीतू साहू ने उसका रास्ता जबरन रोक लिया.
और दोनों आरोपियों ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज की. जान से मारने की धमकी दी और आरोपी यश साहू ने उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं, उसका साथी जितेंद्र कुमार साहू इस कृत्य में सहयोगी के रुप में शामिल था.
घटना के समय पीड़िता गंभीर मानसिक और शारीरिक आघात से गुजर रही थी. शिकायत मिलते ही थाना कांकेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की पतासाजी की और उन्हें हिरासत में लिया. जांच के दौरान पुख्ता सबूत जुटाए गए. जिनके आधार पर आज दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. जांच के दौरान मिले सबूतों और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस अब मामले की बारीकी से जांच कर रही है. ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.
कांकेर पुलिस ने आम जनता और छात्राओं से अपील की है कि वे इस तरह की घटनाओं की खबर फौरन स्थानीय थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें. पुलिस ने कहा कि जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI%207:08%20pm



