गांव में गणेश उत्सव पंडाल में युवकों ने उपद्रव कर की मारपीट, पूजा सामग्री तोड़ी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Youths created ruckus in Ganesh Utsav Pandal in the village, beat up people, broke puja material, police arrested two accused and sent them to jail

गांव में गणेश उत्सव पंडाल में युवकों ने उपद्रव कर की मारपीट, पूजा सामग्री तोड़ी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिला के कुरदा गांव में गणेश उत्सव पंडाल में शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उपद्रव किया. घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. खबर पर चांपा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और गांव की स्थिति को सामान्य कराया.
मिली जानकारी के मुताबिक शराब के नशे में बीरेंद्र बंजारे और मंजूलाल मिरी पंडाल में पहुंचे और उपद्रव शुरु कर दिया. दोनों ने पूजा सामग्री और साउंड सिस्टम को तोड़फोड़ कर फेंक दिया. इतना ही नहीं समिति सदस्यों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी.
इसी दौरान समिति के सदस्य अमर दास महंत के पिता राजू महंत से जबरन पैसे और गाड़ी लूटने का भी आरोप सामने आया है. इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया.
ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी असामाजिक तत्वों द्वारा कई मंदिरों में मूर्तियों को खंडित करने की घटनाएं हो चुकी हैं और अब फिर इस तरह की वारदात हो रही है. लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग किया कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली इन घटनाओं पर सख्त कार्यवाही की जाए.
घटना की जानकारी मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुँची और मुख्य दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जुर्म दर्ज कर लिया. वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस के हस्तक्षेप और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गांव का माहौल धीरे-धीरे शांत हो गया है. फिलहाल पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t