प्रदेश के स्कूलों में 5वीं और 8वीं की केंद्रीयकृत परीक्षाओं बाबत गाइडलाइन जारी, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने दिया आदेश

Guidelines issued regarding centralized examinations of 5th and 8th in the schools of the state, Chhattisgarh Government School Education Department gave orders

प्रदेश के स्कूलों में 5वीं और 8वीं की केंद्रीयकृत परीक्षाओं बाबत गाइडलाइन जारी, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने दिया आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश 3 दिसंबर 2024 द्वारा प्रदेश के स्कूलों में 5वीं और 8वीं की केंद्रीयकृत परीक्षाओं बाबत दिशा निर्देश जारी किया है.
इस बारे में छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन प्रदेश में संचालित सभी  निजी स्कूलों (CBSE, ICSE पाठ्यक्रम वाले स्कूलों की छोडकर ) की तरफ से निचे लिखे बिंदुओं पर स्कूल शिक्षा विभाग से स्पष्ट दिशा निर्देश का आग्रह किया है.
1) अभी तक परीक्षा का कोई भी ब्लूप्रिंट, परीक्षा का पाठ्यक्रम (सिलेबस )आदि जारी नहीं किया गया है. परीक्षा निर्धारित पाठ्यक्रम में से कितने प्रतिशत पाठ्यक्रम पर ली जाएगी यह अभी तक साफ नहीं है .
2) पत्र क्रमांक एफ 6-26/2024/20- एक (पार्ट ) 3 दिसंबर 2024 के मुताबिक  जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया जाना है और अन्य दिशानिर्देश हैं. संज्ञान हो कि अभी तक किसी भी जिले में इस समिति का गठन नहीं किया गया है तो ऐसा माना जा रहा है कि पत्र जारी होने के अलावा किसी तरह की कोई भी तैयारी स्कूल शिक्षा विभाग अभी तक नहीं कर पाया है. 
3) कुछ साल पहले केंद्रित परीक्षाओं का ऐसा ही प्रयास किया गया था. लेकिन आख़री समय में परीक्षा केंद्र को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी. जिसकी वजह से  आपाधापी में सभी परीक्षाएं संपन्न कराई गई थी. जो कि परीक्षा केंद्र ,विद्यालय और सबसे ऊपर विद्यार्थियों के लिए अच्छी स्थिति नहीं है.
4) पत्र क्रमांक एफ 6-26/2024/20- एक (पार्ट ) 3 दिसंबर 2024 की कंडिका 9 में यह साफ उल्लेख  है कि किसी भी विद्यार्थी को अगली कक्षा में पदोन्नति से रोक नहीं जाएगा. लेकिन 16 दिसंबर 2024 की स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कंडिका क्रमांक 3 में उपनियम (2) का हवाला देकर पांचवी और आठवीं कक्षा में रोकने का उल्लेख है. इसका यह मतलब है कि पांचवी और आठवीं में कोई विद्यार्थी पदोन्नति के मापदंड अगर पूरा नहीं करता तो वह अगली कक्षा में पदोन्नति नहीं होगा. इस  राजपत्र के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट में प्रदेश में विद्यार्थियों को पदोन्नति से रोकने का उल्लेख है. यह फिर एक भ्रम की स्थिति है .स्कूल शिक्षा विभाग ने इस पर अभी तक स्थितियां साफ नहीं की हैं.
5) दसवीं और बारवी में जिस तरह से बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन अक्टूबर माह तक जमा कर लिए गए हैं और उनकी परीक्षाएं भी मार्च-अप्रैल में होना तय है. लेकिन पांचवी और आठवीं के अभी तक आवेदन की अधिसूचना ही जारी नहीं की गई है. (आदेश 3 दिसंबर.2024 की बिंदु क्रमांक 4 की कंडिका 3 में 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीयकृत परीक्षाओं का आयोजन मार्च में होने का उल्लेख है). परीक्षाएं की प्रक्रिया पर स्थिथि साफ करने की जरुरत है.
निवेदन है कि हमने पत्र दिनांक 10 दिसंबर 2024 में 5वीं और 8वीं की केंद्रीयकृत  परीक्षाओं से इस साल निजी स्कूलों को छूट की बात कही थी और यह निवेदन किया था कि अगले साल से निजी स्कूलों को इसमें शामिल किया जाए.
कृपया उपरोक्त बिन्दुओं पर फौरन संज्ञान लेकर स्थितियों को साफ किया जाए. और निजी स्कूलों को 5वीं और 8वीं की केंद्रीयकृत परीक्षाओं में अगले साल शामिल किया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI