युवक ने महिला से जबरन किया दुष्कर्म, 17 साल तक रहा फरार, पुलिस को अब मिली कामयाबी, आरोपी को भेजा सलाखों के पीछे
The young man raped the woman forcefully, remained absconding for 17 years, now the police got success, the accused was sent behind bars
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दुष्कर्म के आरोपी को जुर्म करने के 17 साल बाद गिरफ्तार किया गया. आरोपी जुर्म करने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी खेमलाल पिता रिखीराम ग्राम कोर्रा (डोकाल) थाना अर्जुनी जिला धमतरी के खिलाफ थाना अर्जुनी में अप. क्र. 259/2008 धारा 363, 366, 376 भादवि के तहत जुर्म दर्ज होने के बाद से आरोपी पिछले 17 साल से फरार था. आरोपी के खिलाफ धमतरी की अदालत ने स्थाई वारंट जारी किया था. जिसकी पतासाजी के लिए मुखबिर लगाया था.
5 जनवरी 2025 को आरोपी खेमलाल अपने साढू के यहां कांकेर पारिवारिक कार्यक्रम के लिए आया था. जिसकी मुखबिर से खबर मिलने पर फौरन आरोपी को थाना केरेगांव स्टॉफ द्वारा कांकेर में घेराबंदी कर पकड़कर थाना लाने के बाद संबंधित थाना अर्जुनी को सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया.
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी केरेगांव सउनि. प्रदीप सिंह प्रआर. शिव सिंह भदौरिया, डिकेश सिन्हा आरक्षक नागेन्द्र पाण्डेय, जितेन्द्र ठाकुर का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



