ज्ञानेश तिवारी बने गरियाबंद कांग्रेस के मीडिया प्रभारी, चार दशक की पत्रकारिता का अनुभव, अब और मजबूती से पहुंचेगी जनता तक संगठन की आवाज

Gyanesh Tiwari becomes media in-charge of Gariaband Congress, with four decades of journalistic experience, now the voice of the organization will reach the public more strongly

ज्ञानेश तिवारी बने गरियाबंद कांग्रेस के मीडिया प्रभारी, चार दशक की पत्रकारिता का अनुभव, अब और मजबूती से पहुंचेगी जनता तक संगठन की आवाज

गरियाबंद : जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद में संगठन को और ज्यादा सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेश तिवारी को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनकी इस नियुक्ति का अनुमोदन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने किया है.
यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महामंत्री मलकीत सिंह गैन्दू और  जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा द्वारा की गई है. संगठन में मीडिया और जनसंपर्क को मजबूत बनाने के मकसद से यह जिम्मेदारी ज्ञानेश तिवारी को दी गई है.
ज्ञानेश तिवारी को जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने की खबर सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से संगठन की गतिविधियों को व्यापक पहचान मिलेगी और कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जा सकेगा.
नियुक्ति के बाद ज्ञानेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. वह उसके लिए आभारी हैं और इसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे. उन्होंने कहा कि मीडिया प्रभारी के रूप में उनकी प्राथमिकता होगी कि संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से जनता के सामने रखा जाए.
उन्होंने कहा कि आज के दौर में मीडिया और सोशल मीडिया संगठन की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है. ऐसे में कांग्रेस की विचारधारा, विकास के मुद्दों और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने का प्रयास किया जाएगा. तिवारी ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और ज्यादा सक्रिय व मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे.
आपको बता दें कि ज्ञानेश तिवारी पिछले करीब 40 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी हैं. उनके लंबे अनुभव और जनसंपर्क का लाभ कांग्रेस संगठन को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB