रात को घर से निकला सुबह मंदिर के पास मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
He had left home at night, his body was found near a temple in the morning, causing a sensation in the area, family members suspected murder, police engaged in investigation.
दुर्ग : दुर्ग जिले के धमधा स्थित दानी तालाब के कलश मंदिर के पास रविवार सुबह एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. बाद में मृतक की पहचान वार्ड 11 निवासी गोपी ठाकुर उम्र 50 साल के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक गोपी ठाकुर शनिवार रात करीब 10 बजे अपने घर से निकले थे. जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। अगले दिन सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा और फौरन पुलिस को इसकी खबर दी.
खबर मिलते ही धमधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्यवाही पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी धमधा भेजा गया. ताकि मौत की असल वजह का पता चल सके.
मृतक के परिजनों ने इस मामले में गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि देर रात किसी का तालाब की ओर जाना असामान्य है और मौके की परिस्थितियां भी संदिग्ध मालुम हो रही हैं. परिवार ने गोपी ठाकुर की हत्या की आशंका जताते हुए विस्तृत जांच की मांग की है.
पुलिस फिलहाल इस घटना को हत्या, हादसा या आत्महत्या सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है. जांच के तहत मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, रात में उनकी गतिविधियों और आखिरी बार किन लोगों के संपर्क में थे. इन सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



