नाबालिग बच्चियों को सुनसान जगह ले जाकर किया ऐसा घिनौना काम, जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी रुपेश को किया गिरफ्तार
He took minor girls to a secluded place and committed such a heinous act, threatening to kill them; police arrested the accused Rupesh.
रायपुर/आरंग : राजधानी रायपुर के थाना आरंग क्षेत्र में नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरंग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी रुपेश साहू पहले भी आगजनी के मामले में जेल जा चुका है.
मिली जानकारी के मुताबिक 5 जनवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे ग्राम अकोलीकला निवासी रुपेश साहू ने दो नाबालिग बच्चियों को सुनसान जगह पर रोककर उनके साथ छेड़छाड़ की. सहेली ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. तो आरोपी ने उसके साथ भी गलत हरकत की. और धक्का देकर गिरा दिया. इतना ही नहीं आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी.
बच्चियों के परिजनों की शिकायत पर थाना आरंग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया. और आरोपी रुपेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रुपेश साहू पहले भी आगजनी के मामले में थाना आरंग से जेल जा चुका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



