शराब के नशे में धुत स्कूल वाहन चालक ने ट्रक को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, ड्राइवर और स्कूल प्रबंधन लापरवाही पर फूटा पालकों का गुस्सा

A drunk school bus driver collided with a truck, injuring several children. Parents expressed anger over the negligence of the driver and school management.

शराब के नशे में धुत स्कूल वाहन चालक ने ट्रक को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, ड्राइवर और स्कूल प्रबंधन लापरवाही पर फूटा पालकों का गुस्सा

रायपुर/आरंग : राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र में सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. ग्राम उमरिया स्थित वेंकटेश्वर सिग्नेचर स्कूल की एक तेज रफ्तार वाहन ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में वाहन में सवार कई स्कूली बच्चों के घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल वाहन का चालक और उसका साथी दोनों शराब के नशे में धुत थे. नशे की हालत में ड्राइवर वाहन को काफी तेज गति से चला रहा था. जिसकी वजह से वाहन से कंट्रोल खो गया और वाहन सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकराई.
इस हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की भी लापरवाही देखने को मिली. घायल बच्चों को फौरन अस्पताल ले जाने के बजाय, प्रबंधन उन्हें स्कूल परिसर ले गया. इस संवेदनहीनता की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजनों ने प्रबंधन पर बच्चों की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया.
परिजनों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है कि बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले स्कूल ने एक शराबी ड्राइवर को स्कूल वाहन कैसे सौंप दी. ग्रामीण और परिजन अब दोषी ड्राइवर और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
घटना की खबर मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच कर रही है. और घायलों की हालत का जायजा लिया. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वही इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t