स्कूल जाते वक्त बरपा तेज रफ्तार का कहर, साइकिल सवार छात्र को बस ने कुचला, हादसे में मासूम की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल

High speed wreaked havoc on school commuters, a bus crushed a student riding a bicycle, and the accident left an innocent child tragically dead, leaving the area in an atmosphere of grief and anger.

स्कूल जाते वक्त बरपा तेज रफ्तार का कहर, साइकिल सवार छात्र को बस ने कुचला, हादसे में मासूम की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत हो गई. यह हादसा सुबह करीब 8:30 बजे उस समय हुआ. जब बच्चा साइकिल से स्कूल जा रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नम्बर 7 साधीपारा निवासी जयवंत पटेल पिता राम किशोर पटेल उम्र 12 साल रतनपुर स्थित भेड़िमुड़ा क्रमांक 2 स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था. रोज की तरह वह सुबह अपने घर से साइकिल पर सवार होकर स्कूल के लिए निकला था. जैसे ही वह साधीपारा पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग को पार कर रहा था. तभी रतनपुर से पाली की तरफ़ जा रही विर्क सुपर बस नम्बर CG12X 0440 के ड्राइवर ने लापरवाहीपूर्वक  वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दिया.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी. वहीं, साइकिल सवार मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई.
हादसे की खबर मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. इस दिल दहला देने वाले हादसे से इलाके में शोक का माहौल है. एक मासूम की असमय मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. वहीं स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.
पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही बस को भी जब्त कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB