झोलाछाप डॉक्टर की गुंडागर्दी, हत्या की कोशिश, हथियार से शख्स पर किया जानलेवा हमला, घायल युवक अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार
Hooliganism by a quack doctor, attempted murder, fatally attacked a man with a weapon, injured youth admitted to hospital, accused absconding
सक्ती : सक्ती जिले के चंद्रपुर में एक बंगाली झोलाछाप डॉक्टर की गुंडागर्दी सामने आया जहां किसी बात को लेकर डॉक्टर ने एक युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फरार हो गया. हमले से युवक कुश कुमार यादव बुरी तरह से घायल हो गए और गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए रायगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज जारी है. मामले में चंद्रपुर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है. पूरा मामला जो है चंद्रपुर वार्ड नंबर 9 का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सक्ती जिले के चंद्रपुर में एक झोलाछाप बंगाली डॉक्टर के गुंडागर्दी सामने आया है, उसके हौसले इतने बुलंद है कि उसे कानून का कोई खौफ नहीं है और खुलेआम एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. जिससे युवक लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया और गंभीर रुप से घायल हो गया.
वहीं आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए रायगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां युवक का इलाज जारी है. घायल युवक का नाम कुश कुमार यादव बताया जा रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



