NH-53 पर भीषण हादसा, खड़े ट्रैक्टर से टकराकर गिरे बाइक सवार दो युवक, पीछे से आ रहे वाहन ने कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत
Horrific accident on NH-53, two bike riders collided with a parked tractor and fell, were crushed by a vehicle coming from behind, both died a painful death.
महासमुंद : महासमुंद जिले में गुरुवार रात सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से बाइक सवार टकराकर गिर पड़े. इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को कुचल दिया. कुचले जाने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए. यह मामला बसना थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम ग्राम गौरटेक के रहने वाला परमानंद भोई उम्र 60 साल अपने रिश्तेदार उपेश नाग उम्र 34 साल के साथ लिमगांव से घरेलू काम निपटाकर वापस लौट रहा था. उपेश नाग बाइक नम्बर CG04 HV 3929 चला रहा था.
बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत छुईपाली टोल प्लाजा के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गई. टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. अज्ञात वाहन इतनी तेज रफ्तार थी कि कुचले जाने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए.
खबर मिलने पर बसना पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है. और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



