शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक संबंध, शादी से पहले फोन बंद कर महिला अफसर से बनाई दूरी, कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू गिरफ्तार
Agriculture market officer Rahul Sahu arrested for allegedly having physical relations with a woman officer for a year on the pretext of marriage, switching off the phone before marriage and distancing himself from her.
कोरबा : महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार कर कटघोरा लाया, जहां उसे अदालत में पेश किया गया. अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि राहुल साहू कटघोरा कृषि मंडी में अधिकारी के पद पर कार्यरत था. इसी दौरान उसने महिला से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक शारीरिक संबंध बनाया. महिला का आरोप है कि दोनों की इसी माह शादी होने वाली थी. लेकिन इसी बीच राहुल साहू ने शादी से साफ इंकार कर दिया.
महिला की शिकायत पर कटघोरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया. वहीं कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



