1000 रुपए के विवाद में पति ने पत्नी को घोंपा चाकू, खुद पर भी किया वार, पति-पत्नी घायल, अस्पताल में इलाज जारी, दोनों ICU में भर्ती
Husband stabs wife over ₹1,000, injures himself, hospitalizes, and admits both to ICU
बिलासपुर : न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पैसों के विवाद ने ऐसा हिंसक रुप ले लिया कि एक पति ने पहले अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और फिर खुद को भी घायल कर लिया. इस वारदात में पति-पत्नी दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. जिनका इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है. यह घटना मंगला चौक के पास की बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मूलतः मनेन्द्रगढ़ निवासी बंसोड़ परिवार कुछ समय से बिलासपुर में डेरा डालकर रह रहा है और भीख मांगकर अपना जीवन यापन करता है. पीड़िता की मां मंगली बाई के मुताबिक बीती रात पत्नी के पास रखे एक हजार रुपए अचानक गायब हो गए थे. इस बात को लेकर उसने अपने पति पर पैसे चुराने का आरोप लगाया. जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरु हो गई और विवाद लगातार बढ़ता चला गया.
विवाद के दौरान आक्रोशित पति ने मंगला चौक के पास चाकू निकालकर पत्नी के चेहरे पर वार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इसके बाद पति ने भी खुद पर चाकू से हमला कर लिया. डेरे में मौजूद परिजनों ने दोनों को लहूलुहान हालत में सिम्स अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. दोनों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पीड़िता की मां मंगली बाई ने बताया कि परिवार की आर्थिक हालत बेहद कमजोर है और पति-पत्नी के चार छोटे बच्चे हैं. इस दर्दनाक घटना के बाद बच्चे गहरे सदमे में हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



