जब तक रुपए नहीं दोगे, तुम्हारा काम नहीं करूंगा, एसीबी ने किसान से 13 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

I will not do your work unless you give me money, ACB arrested a Patwari red handed while taking a bribe of 13 thousand from a farmer

जब तक रुपए नहीं दोगे, तुम्हारा काम नहीं करूंगा, एसीबी ने किसान से 13 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में ACB की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए पण्डरी गांव में पदस्थ पटवारी मोहन सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. आरोपी पटवारी ने किसान से जमीन के बंटवारे के एवज में 13 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी.
मिली जानकारी के मुताबिक पटवारी रिश्वत दिए बिना लंबे समय से जमीन का बंटवारा नहीं कर रहा था. लगातार परेशान होकर किसान ने ACB से शिकायत की. शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB ने जाल बिछाया और तयशुदा रकम लेते ही पटवारी को धर दबोचा.
कार्यवाही के दौरान मौके से बरामद 13 हजार रुपये की रिश्वत की रकम को जब्त कर लिया गया है. वाड्रफनगर तहसील के पण्डरी गांव में पदस्थ पटवारी मोहन सिंह पटवारी से पूछताछ की जा रही है. और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t