कबाड़ यार्ड में चल रहा गैरकानूनी खेल, पुलिस की दबिश में 1,080 लीटर अवैध डीजल बरामद, पुलिस ने आरोपी उमेश साव को किया गिरफ्तार
Illegal activities underway at scrap yard; police raid seizes 1,080 liters of illegal diesel; arrests accused Umesh Saw
रायपुर/धरसीवा : राजधानी रायपुर में पुलिस ने अवैध तरीके से डीजल भंडारण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 5 जनवरी 2026 को पुलिस चौकी सिलतरा की टीम ने की. आरोपी उमेश साव धनेली विधानसभा रोड स्थित दुर्गा ट्रेडर्स यार्ड का संचालक है, खबर मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यार्ड में दबिश दी. रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी उमेश साव यार्ड में मौजूद मिला. पूछताछ में उसने खुद को यार्ड का संचालक होना कबूल किया.
पुलिस ने यार्ड की तलाशी ली तो अलग-अलग ड्रमों में ज्वलनशील पदार्थ डीजल भरा हुआ पाया गया. आरोपी उमेश साव से वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया. लेकिन उसने कोई दस्तावेज पेश नहीं किया और लगातार पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया.
इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 6 प्लास्टिक ड्रमों में रखे कुल 1080 लीटर डीजल जब्त किए गए. इसकी अनुमानित कीमत 1,00,440 रुपये बताई गई है. पुलिस ने आरोपी उमेश साव को गिरफ्तार कर थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 11/26, धारा 287 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया. उल्लेखनीय है कि उमेश साव पहले भी अवैध पेट्रोल औरडीजल भंडारण के मामले में जेल जा चुका है. उसकी गिरफ्तारी से जिले में अवैध ज्वलनशील पदार्थ के भंडारण और परिवहन पर कड़ी चेतावनी का संदेश गया है.
आरोपी
नाम: उमेश साव पिता लखन लाल साव उम्र: 53 साल निवासी हर्षित विहार कॉलोनी, उरकुरा थाना: खमतराई, जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



