नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने की फ़ौरन कार्रवाई, कठिया का आरोपी निर्मल गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे

Minor girl raped, police take immediate action, Kathia accused Nirmal arrested and sent behind bars

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने की फ़ौरन कार्रवाई,  कठिया का आरोपी निर्मल गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे

रायपुर/कठिया : रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान निर्मल यादव निवासी कठिया के रुप में हुई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t