हिट एंड रन मामले में रायपुर पुलिस ने BJP विधायक के बेटे को किया गिरफ्तार, हादसे में घायल बाइक सवार अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

Raipur police arrested the son of a BJP MLA in a hit-and-run case; the injured biker is fighting for his life in the hospital.

हिट एंड रन मामले में रायपुर पुलिस ने BJP विधायक के बेटे को किया गिरफ्तार, हादसे में घायल बाइक सवार अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के 33 वर्षीय बेटे लक्की सिंह का नाम सामने आया है. पुलिस के मुताबिक लक्की सिंह अपनी कार से जा रहे थे. तभी उन्होंने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. पुलिस ने लक्की सिंह को गिरफ्तार कर थाने से ही जमानत दे दी. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है
मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले अग्रसेन धाम चौक के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी थी. हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है.
हादसे के समय कार खुद लक्की सिंह चला रहा था. कार में लक्की समेत 2 युवक और 2 युवतियां भी सवार थे. हादसे के बाद आरोपी दूसरी कार से फरार हो गया. यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के सालासर चौक पर रात करीब 1 बजे हुई. हादसे का शिकार हुआ 34 वर्षीय त्रिभुवन सिंह एक डीजे (DJ) है और काम से घर लौट रहा था. हादसे के बाद आरोपी दूसरी कार से फरार हो गया. यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के सालासर चौक पर रात करीब 1 बजे हुई. 
तेलीबांधा पुलिस ने मंगलवार शाम लक्की सिंह को गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125(a) और 281 के तहत मामला दर्ज किया गया है. चूंकि ये धाराएं जमानती थीं. इसलिए 33 वर्षीय लक्की सिंह को बेल बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं. उधर, हादसे में घायल बाइक सवार युवक की हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं. डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t