पीएम आवास के नाम पर अवैध वसूली और धांधली का खेल, रोजगार सहायक पर भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने पोल खोकर कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार

Illegal extortion and fraud in the name of PM housing, corruption charges against employment assistant, villagers appeal to the collector for justice

पीएम आवास के नाम पर अवैध वसूली और धांधली का खेल, रोजगार सहायक पर भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने पोल खोकर कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार

बिलासपुर/मस्तूरी : बिलासपुर जिले के जनपद पंचायत मस्तूरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत भनेसर से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है. जहां ग्रामीणों ने रोजगार सहायक मंजुला टोप्पो पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है.
ग्रामीण नंदकिशोर भारद्वाज ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि रोजगार सहायक द्वारा न सिर्फ रोजगार गारंटी कार्यों में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है. बल्कि शासन की नि:शुल्क आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर भी प्रत्येक व्यक्ति से ₹200 की अवैध वसूली की गई है.
ग्रामीणों को किया गुमराह
शिकायतकर्ता का आरोप है कि रोजगार सहायक ने उप-सरपंच के पति के साथ मिलकर ग्रामीणों को गुमराह किया और नियम विरुद्ध तरीके से पैसों का लेन-देन किया. इस पूरे मामले की पुष्टि के लिए ग्रामीणों ने सबूत के तौर पर वीडियो भी प्रशासन को सौंपे हैं और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB