रायपुर में दुर्गा प्रतिमा-विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट, हाथापाई के बीच पुलिस से भी उलझे लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

In Raipur, a clash broke out between two groups during the immersion of Durga idols; individuals also got into altercations with the police, and a video of the incident has gone viral on social media.

रायपुर में दुर्गा प्रतिमा-विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट, हाथापाई के बीच पुलिस से भी उलझे लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

रायपुर : रायपुर के महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग एक-दूसरे के बाल खींचते, धक्का-मुक्की और मारपीट करते नजर आ रहे हैं. मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे. लेकिन विवाद के बीच लोग उनसे भी उलझते दिखाई दिए.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समितियों के लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी. कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. वायरल वीडियो में लोगों की भीड़ के बीच हाथापाई होती दिख रही है. कुछ फोटेज में पुलिसकर्मियों के सामने ही लोग एक-दूसरे पर हाथ उठाते नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल
घटना के अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. हालांकि, विवाद की असल वजह क्या थी. इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. घटना में किसी के घायल होने और पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई को लेकर भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb