सुशासन तिहार में युवा ने मांगी दुल्हन, कहा- तलाकशुदा, विधवा या नहीं तो अनाथ गरीब कन्या ही दिला दो, विभाग ने भी दिया जवाब लाजवाब

In Sushasan Tihaar, a youth asked for a bride, said- get me a divorcee, widow or at least an orphan poor girl, the department also gave a befitting reply

सुशासन तिहार में युवा ने मांगी दुल्हन, कहा- तलाकशुदा, विधवा या नहीं तो अनाथ गरीब कन्या ही दिला दो,  विभाग ने भी दिया जवाब लाजवाब

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के एक-दो नहीं बल्कि ऐसे आठ युवाओं ने सुशासन तिहार में अपने लिए शासन-प्रशासन से अपने लिए दुल्हन मांग ली. एक तो यहां तक लिख डाला कि मुझे विधवा, तलाकशुदा, या नहीं तो अनाथ गरीब कन्या ही दिला दो.
राजिम नगर पंचायत के ब्रम्हचर्य वार्ड निवासी 36 साल के चंदन साहनी ने शासन-प्रशासन से दुल्हन दिलाने की मांग की है. चंदन ने बताया कि वह अकेला रहता है. जिंदगी गुजारने जीवन संगनी की तलाश में थक चुका था. इसलिए सरकार से उम्मीद कर उसने कन्या की मांग की है.
युवक ने मार्मिक अपील कर आवेदन में लिखा है कि उसे जीवन संगनी चाहिए. विधवा, तलाशशुदा, अनाथ गरीब घर की भी लड़की हो तो वह बिना किसी शर्त जीवन साथी बनाने तैयार है. इसी तरह की मांग फिंगेश्वर ब्लॉक के चैत्रा पंचायत के एक युवक ने भी की है.
महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि ऐसे 8 आवेदन मिले हैं. जिनमें कुछ युवकों ने शादी के लिए आर्थिक सहायता की भी मांग की है. सभी को जवाब देकर समय आने पर योजना से जोड़कर उन्हें लाभ दिलाया जाएगा. कन्या की मांग करने वाले को भी विभाग ने उचित समय का इंतजार करने का जवाब देकर निराकरण किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB