झरन पूजा के नाम पर 7 साल की मासूम बच्ची को उतारा मौत के घाट, लाली अपहरण-हत्या कांड का सनसनीखेज खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
In the name of Jharna Puja, a 7-year-old innocent girl was killed, sensational disclosure of Lali kidnapping-murder case, 5 accused arrested
मुंगेली : झाड़फूंक से धन प्राप्ति की लालसा में 7 साल की मासूम लाली की बलि दे दी गई. घटना लोरमी थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी गांव की है. जहां मासूम को उसके घर से अगवा कर तांत्रिक अनुष्ठान ‘झरन पूजा’ के नाम पर मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस ने बच्ची के चचेरा भाई -भाभी समेत 3 अन्य युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृत बालिका की अस्थियाँ खेत में दफन मिलीं. जिनकी डीएनए जांच से पुष्टि हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक 12 अप्रैल को लोरमी थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी गांव निवासी पुष्पा गोस्वामी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सबसे छोटी बेटी कु. महेश्वरी उर्फ लाली रात को घर से गायब हो गई है. रात 2 बजे नींद खुलने पर वह बिस्तर पर नहीं मिली. थाना लोरमी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज हुआ.
एक पड़ोसी ने रात में किसी महिला व पुरुष को बच्ची को घर से श्मशान की तरफ ले जाते देखा था. यहीं से पुलिस को शक हुआ और जांच की दिशा तय हुई. 6 मई को गांव के श्मशान से कुछ दूर खेत में मानव खोपड़ी और अस्थियाँ मिलीं. डॉक्टरों की राय में वे 7-8 साल की बच्ची की थीं. डीएनए रिपोर्ट ने यह पुष्टि कर दी कि वे अवशेष लाली के ही थे. हत्या के सबूत भी चोटों के निशानों से मिले. पुलिस ने मां पुष्पा और चिम्मन की पत्नी ऋतु का ब्रेन मैपिंग, पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराया. इसमें खुलासा हुआ कि ‘झरन पूजा’ के लिए ही बालिका की बलि देने की प्लान थी.
ऋतु गोस्वामी ने पूजा के लिए लाली को लाने का आदेश दिया. नरेंद्र मार्को को बालिका को लाने के लिए पैसे दिए गए. चिम्मन गिरी ने तंत्र-मंत्र की सामग्री जुटाई.
रामरतन निषाद तांत्रिक विधियों का जानकार था. आकाश मरावी ने शव को दफनाने में मदद की.
झरन पूजा को लेकर गांव में यह धारणा है कि इससे मनचाहा धन मिलता है. ऋतु गोस्वामी ने कई संस्थाओं से लोन ले रखा था और उसे चुकाने की जुगत में वह इस तांत्रिक कृत्य में शामिल हुई.
इनके खिलाफ धारा 137(2), 103(1), 140, 61, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया. पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. लोन घोटाले में भी फंसी आरोपी ऋतु : ऋतु गोस्वामी ने गांव की महिला के नाम पर लोन लेकर रकम हड़प ली थी। इस पर भी लोरमी थाने में धारा 420, 406 का केस दर्ज है.
लाली के पिता जनकगिरी पोलियो ग्रस्त और लकवाग्रस्त हैं. बेहद गरीब परिवार है. लाली की माँ पुष्पा मानसिक रुप से कमजोर बताई जाती है. परिवार चिम्मन गिरी पर आर्थिक रुप से आश्रित था. जो लाली का चचेरा भाई है.
पुलिस व प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई : टीम में शामिल अधिकारी: निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, सायबर प्रभारी सुशील बंछोर, उपनिरीक्षक सतेन्द्रपुरी, नंदलाल पैकरा, साइबर सेल की टीम
प्रशासनिक सहयोग: अपर कलेक्टर मेनका प्रधान, एसडीएम अजीत पुजारी, नायब तहसीलदार शांतनु तारन सहित राजस्व अमले ने बड़ी भूमिका निभाई.
गिरफ्तार आरोपी :
1. चिम्मन गिरी गोस्वामी पिता हेमगिरी गोस्वामी उम्र 40 साल
2. ऋतु गोस्वामी पति चिम्मन गिरी गोस्वामी उम्र 36 साल
3. नरेंद्र मार्को पिता शिशुपाल उम्र 21 साल
4. आकाश मरावी पिता सुरेश मरावी उम्र 21 साल
5. रामरतन निषाद पिता जनकराम निषाद उम्र 45 साल
सभी निवासी – कोसाबाड़ी थाना लोरमी जिला मुंगेली (रामरतन निवासी डोंगरिया)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



