झाड़ियों में मिला मासूम का शव, स्टॉप डेम बहा, कई गांवों का संपक टूटा, मैनपाट एक युवक लापता, नाले को पार करने की कोशिश में एक की मौत
The body of an innocent child was found in the bushes, the stop dam was washed away, many villages lost their connectivity, a youth went missing in Mainpat, one died while trying to cross the drain
43 घंटे बाद झाड़ियों में मिला मासूम का शव
बिलासपुर/सीपत : हरेली पर्व की खुशियां सीपत थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव के साहू परिवार के लिए मातम में बदल गई. ग्राम उच्चभट्ठी स्थित के शिव शक्ति पीठ मंदिर से दर्शन कर लौटते वक्त मोहनलाल साहू उर्फ भोला की वेगनआर कार नम्बर CG11 MA 0663 हरेली के दिन तुंगन नाले के पुल पर बह रहे तेज पानी में बह गई. कार में कुल 9 लोग सवार थे. जिसमें मोहनलाल समेत उनके परिवार के सदस्य और 5 छोटे बच्चे शामिल थे.
इस हादसे के दौरान कार करीब 150 फीट तक बह गई. किसी तरह मोहनलाल सहित अन्य सदस्य तैरकर बाहर निकले और 4 बच्चों को बचा लिया। लेकिन उनका तीन साल का बेटा तेजस साहू पानी की तेज धार में बह गया. घटना के बाद रात में सीपत पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव रेस्क्यू में बाधा बना.
शुक्रवार सुबह एसडीएफआर की टीम और ग्रामीणों ने मिलकर खोजबीन शुरु की. करीब 43 घंटे बाद, घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर एक बबूल के पेड़ के नीचे झाडिय़ों में तेजस का शव फंसा मिला. पानी में डूबे रहने की वजह से शव बुरी तरह सड़ चुका था. पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव गांव में जैसे ही पहुंचा, मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
स्थानीय ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है. उनका कहना है कि 1994-95 में बना तुंगन पुल जर्जर हालत में है. न तो कोई रेलिंग है. न चेतावनी बोर्ड, न ऊंचाई बढ़ाई गई. बरसात के समय इस पुल से हर साल हादसे होते हैं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर पुल का जल्द सुधार और सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
इस दिल दहला देने वाली घटना ने प्रशासनिक लापरवाही की परतें खोल दी हैं. अब सवाल यह है कि कितनी और जानें जाएंगी, तब जाकर शासन-प्रशासन चेतेगा?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
सरगुजा और जांजगीर में भी बारिश का तांडव
सरगुजा : मैनपाट में मछली नदी की पुलिया को पार करते समय बाइक पर सवार दो लोग तेज बहाव में बह गए. इनमें से एक युवक तो तैरकर बाहर निकल आया. लेकिन दूसरे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
जांजगीर-चांपा : शिवरीनारायण के पास रिंगनी-कुकदा के बीच एक कार चालक ने उफनते नाले को पार करने की कोशिश की. लेकिन कार समेत नाले में समा गया. गनीमत रही कि चालक तैरकर बाहर आ गया. लेकिन उसकी कार पानी में डूब गई. जिले में एक अन्य व्यक्ति का शव एक नाले से बरामद किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
स्टॉप डेम बहा, कई गांवों का संपर्क टूटा
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में लगातार तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने जनजीवन को काफी प्रभावित किया है. घरघोड़ा तहसील के ग्राम फगुरम के करीछापार में बना स्टॉप डेम बारिश के कारण तेज बहाव में बह गया. जिससे कई गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है. इस स्थिति से ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के चलते स्टॉप डेम टूट गय., इसके चलते करीछापार समेत आसपास के गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बाधित हो गया है. ग्रामीणों को अब वैकल्पिक मार्गों से होकर करीब 5 किलोमीटर एक्स्ट्रा दूरी तय करनी पड़ रही है. जिससे उन्हें ज्यादा समय लग रहा है. इसी तरह घरघोड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत कुडूमकेला से पुरी जाने वाला मार्ग भी पानी के बहाव में क्षतिग्रस्त हो गया है.
सड़क के कटने के कारण आवागमन पूरी तरह से ठप पड़ गया है. यह स्थिति न सिर्फ लोगों की दैनिक दिनचर्या को प्रभावित कर रही है. बल्कि स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया. घरघोड़ा तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सहोदर पैंकरा, जनपद पंचायत के सीईओ विनय चौधरी और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रास्ता बहाल करने के लिए तत्परता से कार्य शुरु कर दिया गया है.
विभागीय अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जल्द से जल्द संपर्क मार्गों को फिर से चालू करने का प्रयास किया जा रहा है. प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील किया कि वे फिलहाल सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें और बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। क्षेत्र में जलभराव और संपर्क टूटने की अन्य घटनाओं को भी गंभीरता से लिया जा रहा है. ताकि किसी तरह की जनहानि न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



