अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लायर गिरोह धराशायी, हथियार और नशीले पदार्थ सहित कई आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की हेरोइन और एमडीएमए जब्त

Inter-state drug supplier gang busted, several accused arrested along with weapons and narcotics, Heroin and MDMA worth crores seized

अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लायर गिरोह धराशायी, हथियार और नशीले पदार्थ सहित कई आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की हेरोइन और एमडीएमए जब्त

रायपुर : रायपुर पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लाय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है. टिकरापारा, कबीर नगर और गंज थानों में दर्ज नारकोटिक एक्ट मामलों में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई में पंजाब से जुड़े सप्लायर और रायपुर के स्थानीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए करोड़ों रुपये कीमत की हेरोइन, एमडीएमए, अफीम, हथियार और कारतूस जब्त किए गए हैं.

01. थाना टिकरापारा – 600/25 धारा 21सी, 29 नारकोटिक एक्ट, 111 बी.एन.एस.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 अगस्त 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा की संयुक्त टीम द्वारा पाकिस्तान के थू्र पंजाब के रास्ते ड्रग्स सप्लाय नेटवर्क के पंजाब निवासी अंतर्राज्यीय तस्कर साहित स्थानीय नेटवर्क के कुल 22 आरोपियों के कब्जे से खुदरा मुल्य करीब 1 करोड़ रुपये के 412.87 ग्राम हेरोईन(चिट्टा), विभिन्न मोबाईल फोन, चारपहिया वाहन क्रेटा नम्बर CG04 QH 7491, तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, हेरोईन पीने में उपयोग जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड और चेकबुक जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में 600/25 धारा 21सी, 29 नारकोटिक एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर कार्यवाही किया गया है
मामले की अग्रिम कार्यवाही में मुख्य आरोपी लवजीत सिंह को माल सप्लाय करने वाले आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ चांद और गुरजीत सिंह उर्फ गुरुजी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 2 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई.
दोनो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है
गिरफ्तार आरोपी
01. चरणजीत सिंह उर्फ चांद निवासी ग्राम दशमेश नगर जिला अमृतसर पंजाब
02. गुरजीत सिंह उर्फ गुरूजी निवासी ग्राम दशमेश नगर जिला अमृतसर पंजाब
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

02. थाना कबीर नगर- 190/25 धारा 21सी, 21बी, 29 नारकोटिक एक्ट, 111 बी.एन.एस. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट
इसी कड़ी में 29 अगस्त 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना कबीरनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हेरोईन (चिट्टा) के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर कब्जे से 91 ग्राम अफीम, 87 ग्राम हेराईन चिट्टा जिसका खुदरा मुल्य कीमत करीब 30,00,000/- रुपये और 1 नग कंट्री मेड पिस्टल, 82 नग जिन्दा कारतूस और घटना में इस्तेमाल 4 नग मोबाईल फोन जुमला कीमत करीब 35,00,000/- रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 190/25 धारा 21बी, 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट तथा 111 बी.एन.एस. के तहत जुर्म दर्ज कर कार्यवाही किया गया है.
मामले की अग्रिम कार्यवाही में मुख्य आरोपी रुपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर उर्फ पाबलो को माल सप्लाय करने वाले आरोपी जशनदीप सिंह उर्फ लव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 1 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है.
गिरफ्तार आरोपी
जशनदीप सिंह उर्फ लव पिता गुरमान सिंह निवासी ग्राम मलियान जिला अमृतसर पंजाब
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t