Jio SIM Validity Hack: महज 44 रुपये में साल भर चालू रहेगा आपका जियो सिम, आते रहेंगे कॉल और OTP, महंगे रिचार्ज की टेंशन खत्म!

Jio SIM Validity Hack: Keep your Jio SIM active for a whole year for just Rs. 44! Receive calls and OTPs without interruption, and say goodbye to expensive recharge worries!

Jio SIM Validity Hack: महज 44 रुपये में साल भर चालू रहेगा आपका जियो सिम, आते रहेंगे कॉल और OTP, महंगे रिचार्ज की टेंशन खत्म!

मोबाइल रिचार्ज के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में अगर आपका कोई एक्स्ट्रा नंबर है. जिसे आप सिर्फ OTP या इनकमिंग कॉल के लिए रखना चाहते हैं. तो एक आसान तरीका काम आ सकता है. हैरानी की बात है कि आप सिर्फ 44 रुपये खर्च कर अपने Jio सिम को पूरे साल एक्टिव रख सकते हैं.
ध्यान रहें कि यह तरीका सिम को सिर्फ एक्टिव रखने के काम आएगा. कहने का मतलब है कि कंपनी आपके नंबर को बंद कर किसी और के नाम पर अलॉट नहीं करेगी और आप इनकमिंग कॉल्स और OTP पा सकेंगे. हालांकि इसके जरिए कॉल्स नहीं की जा सकेंगी. यह उन लोगों के लिए ठीक है जो अपने एक्स्ट्रा नंबर को सिर्फ एक्टिव रखना चाहते हैं.
दरअसल अगर आप अपने Jio नंबर को रिचार्ज नहीं कराते तो कंपनी 90 दिनों के बाद आपके नंबर को बंद कर उसे किसी और को अलॉट कर सकती है. ऐसे में लोगों को अपने नंबर पर मजबूरन महंगे रिचार्ज कराने पड़ते हैं. हालांकि आप चाहें, तो सिर्फ 44 रुपये में भी अपने जियो सिम को पूरे साल एक्टिव रख सकते हैं और उस पर इनकमिंग कॉल और OTP पाना जारी रख सकते हैं.
आप 90 दिनों के भीतर 11 रुपये के डेटा पैक रिचार्ज कराएं. इस डेटा पैक के लिए किसी बेस प्लान की भी जरुरत नहीं है. इसलिए इस प्लान से आप अपने सिम को साल भर एक्टिव बनाए रख सकते हैं.
आपको अपने जियो नंबर में 11 रुपये का रिचार्ज कराना होगा. इस प्लान के तहत आपको 1 घंटे के लिए 10GB हाई स्पीड इंटरनेट मिलेगा और इसी के साथ अगले 90 दिनों के लिए आप नंबर को रिचार्ज कराने की चिंता से मुक्त हो जाएंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि 11 रुपये का रिचार्ज दिखाता है कि आपका नंबर एक्टिव है और उसे रिचार्ज कर इस्तेमाल किया जा रहा है. इस तरह साल भर अपने नंबर को एक्टिव रखने के लिए आपको 4 बार 11 रुपये का रिचार्ज कराना होगा.
अगर आप अपने नंबर पर सिर्फ इनकमिंग कॉल और OTP पाना चाहते हैं. तो वह भी लगातार अगले 90 दिनों तक आपको मिलते रहेंगे. ऐसे में अगर आप जियो को एक एक्स्ट्रा नंबर की तरह इस्तेमाल करते हैं. तो सिर्फ 44 रुपये खर्च करके अपना नंबर साल भर एक्टिव रख सकते हैं.
सबसे पहले तो आपको हर बार 11 रुपये का रिचार्ज कराने के बाद अगला रिचार्ज 90 दिनों से पहले कराना होगा. ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप रिचार्ज को समय से कराएं. इसके अलावा रिचार्ज कराने के बाद कुछ जीबी डेटा का इस्तेमाल भी जरुर करें. ताकि यह रजिस्टर हो सके कि आपका नंबर एक्टिव है और इस्तेमाल हो रहा है.
आने वाले समय में हो सकता है कि कंपनी अपनी पॉलिसी को अपडेट करे और इस तरह से सिर्फ 11 रुपये का प्लान रिचार्ज कराना नंबर एक्टिव रखने के लिए काफी न रहे. इसके अलावा कंपनी प्लान को बंद या प्लान में इस तरह के बदलाव कर सकती है. जिसके तहत इस प्लान को इस्तेमाल करने के लिए बेस प्लान के रिचार्ज होने की शर्त को जोड़ दिया जाए. ऐसे में तब इस तरीके से फोन नंबर एक्टिव रख पाना संभव नहीं होगा. हालांकि ऐसा कुछ भी होने से पहले आप 44 रुपये में अपना जियो नंबर एक्टिव रख पाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t