जुआ के खिलाफ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, Gajanand app से ऑनलाईन सट्टा संचालित करते सटोरिया हर्ष पंजवानी गिरफ्तार
Joint police action against gambling, bookie Harsh Panjwani arrested for operating online betting through Gajanand app
रायपुर : प्रदेश में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के बाद अब एक और ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘गजानंद’ का खुलासा हुआ है. पुलिस ने गजानंद ऐप के जरिए सट्टा चलाने वाले हर्ष पंजवानी नाम के सटोरिये को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 अप्रेल 20 25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत वार्ड नं. 06 स्थित एक मकान में एक व्यक्ति आई.पी.एल. किक्रेट मैच के दौरान ऑन लाईन सट्टा संचालित कर रहा है. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया.
रेड कार्यवाही के दौरान कमरे में 1 व्यक्ति उपस्थित था. जिसने पूूछताछ में अपना नाम हर्ष पंजवानी निवासी तिल्दा का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा कमरे को चेक करने पर सटोरिये द्वारा अलग - अलग कंपनियों के स्मार्टफोन में सेट-अप तैयार कर Gajanand app से ऑन-लाईन सट्टा संचालित करना पाया गया एवं साथ ही पैसो के लेन-देन हेतु विभिन्न बैंक के पासबुक, ए.टी.एम. कार्ड तथा चेकबुक रखा होना पाया गया.
जिस पर आरोपी हर्ष पंजवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा संचालन में इस्तेमाल 4 नग मोबाईल फोन और नगदी रकम जुमला कीमत करीब 60,000/- रुपये और कई कम्पनी के चेकबुक, पासबुक एवं ए.टी.एम. कार्ड एवं सट्टा के पैसों का हिसाब- किताब जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 125/25 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का जुर्म दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया. इस खुलासे और गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गजानंद ऐप से जुड़े बाकी लोगों की तलाश में जुटी है.
इस कार्यवाही में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम थाना तिल्दा नेवरा, एण्टी क्राईम साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उनि मुकेश सोरी, सउनि. गेंदुराम नवरंग, प्र.आर. कृपा सिंधु पटेल, संतोष वर्मा, आर. धनंजय गोस्वाामी, संजय मरकाम एवं प्रकाश पात्रे की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
हर्ष पंजवानी पिता इन्दर पंजवानी उम्र 18 साल पता स्टेट बैंक के सामने वार्ड न. 6 थाना तिल्दा नेवरा रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



