कबीरधाम में अंधे कत्ल का खुलासा, 14 वर्षीय बालिका की हत्या, चुनरी से लटका मिला शव, PM रिपोर्ट और नए गवाह ने खोला राज, दो गिरफ्तार

Kabirdham: Blind murder case uncovered; 14-year-old girl found dead, body found hanging from a scarf; PM report and new witness reveal the mystery; two arrested

कबीरधाम में अंधे कत्ल का खुलासा, 14 वर्षीय बालिका की हत्या, चुनरी से लटका मिला शव, PM रिपोर्ट और नए गवाह ने खोला राज, दो गिरफ्तार

कबीरधाम : 2017 के एक 8 साल पुराने अंधे कत्ल के गंभीर और सनसनीखेज मामले का अब खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 जून 2017 को थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमनिया की 14 वर्षीय बालिका राजबाई गोड का शव कोलिहामाड़ा नाला के पास भेलवा पेड़ में उसकी चुनरी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था. शुरुआती जांच में मर्ग क्रमांक 11/2017 धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता कायम कर शव पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया गया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मौत की वजह गला दबाने से दम घुटना पाए जाने पर यह साफ हो गया कि मामला आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित मर्डर का है. इसके आधार पर 27 जून 2017 को अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 52/2017 धारा 302, 201 भादवि दर्ज कर जांच में लिया गया.
जांच के दौरान मामले से जुड़े संदेहियों की पहचान कर उन पर लगातार निगरानी रखी गई. गोपनीय मुखबिर सक्रिय किए गए और मामले से जुड़े व्यक्तियों से बार-बार कड़ाई से पूछताछ की गई. इसी दौरान साक्षी लक्ष्मण टेकाम, निवासी ग्राम नेउर, द्वारा घटना से संबंधित अहम जानकारी सामने आई. जिसे वह भयवश पहले प्रकट नहीं कर सका था. गवाह का बयान अदालत में धारा 164 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत दर्ज कराया गया. जिससे जांच को निर्णायक दिशा मिली.
सबूतों के आधार पर आरोपी रमला उर्फ राम धुर्वे से पूछताछ कर बयान लिया गया. जिसमें उसने बताया कि दयाल उर्फ दयालाल बैगा द्वारा मृतिका का गला दबाकर हत्या की गई और दोनों के द्वारा मिलकर हत्या को खुदकुशी का रुप देने के मकसद से शव को उसकी चुनरी से पेड़ पर लटकाया गया.
इसके बाद आरोपी दयाल उर्फ दयालाल बैगा पिता शोभन सिंह बैगा उम्र 27 साल निवासी ग्राम घोघरा, वर्तमान निवासी ग्राम हाथीबुड़ान थाना कुकदूर से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने भी अपना जुर्म कबूल किया. आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
आरोपी
आरोपी रमला उर्फ राम धुर्वे
दयाल उर्फ दयालाल बैगा पिता शोभन सिंह बैगा उम्र 27 साल निवासी ग्राम घोघरा, वर्तमान निवासी ग्राम हाथीबुड़ान थाना कुकदूर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t